Home » धर्म » साल 2026 की महाशिवरात्रि होगी बेहद खास, जाने आखिर कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि?

साल 2026 की महाशिवरात्रि होगी बेहद खास, जाने आखिर कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि?

महाशिवरात्रि
महाशिवरात्रि

Maha Shivaratri 2026:- साल 2025 का समापन कुछ ही दिनों में होने जा रहा है। साल 2026 की शुरुआत होने के बाद बेहद खास और पावन त्यौहार आने जा रहा है। साल 2026 में महाशिवरात्रि का यह त्यौहार बड़ा ही पावन और शुभ माना जा रहा है। इस त्यौहार को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है। लोगों की इसके साथ भावनाएं जुड़ी हुई है और यह बेहद धार्मिक कार्य है। लोग इसे बेहद उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। साल 2026 के शुरू होते ही सबसे पहला त्यौहार महाशिवरात्रि का त्यौहार होने वाला है। इस बार आखिर क्या खास होने वाला है इस महाशिवरात्रि और कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि इसके बारे में जानते हैं।

महाशिवरात्रि 2026

साल 2026 में महाशिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। चतुर्दशी तिथि के प्रारंभ होते ही 15 फरवरी को शाम के समय लगभग 5:04 पर शुरू हो रहा है जो की 16 फरवरी शाम को 5:34 पर समाप्त होगा। इस दौरान आप आधी रात को भगवान शिव की पूजा आराधना कर सकते हैं। यह समय भगवान शिव की पूजा आराधना के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त रात्रि के समय 12:09 से लेकर रात को 1:01 तक बेहद शुभ बताया जा रहा है।

महाशिवरात्रि है बेहद खास

महाशिवरात्रि का यह पर्व इसीलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था साथ ही इस दिन लोग व्रत और पूजा पाठ करते हैं जो भी लोग माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा पाठ करते हैं मान्यता है कि उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। हिंदू धर्म में इसकी बहुत ख़ास मान्यता है।

महाशिवरात्रि का बेहद खास महत्व

महाशिवरात्रि एक ऐसा पर्व है जो कि हिंदू धर्म में बहुत ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है। इस त्यौहार को लोग बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने के अलावा इस दिन स्त्री या पुरुष दोनों ही व्रत रखते हैं और अपने आराध्या से अपने मन की इच्छा व्यक्त करते हैं। इस पर्व का महत्व यह है कि इस दिन भगवान शिव से जो भी मांगा जाता है भगवान शिव प्रसन्न होकर अपने भक्तों की इच्छा पूरी करते हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?