Home » राजनीति » Maharashtra की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनेंगी सुनेत्रा पवार, शाम 5 बजे होगा शपथ ग्रहण

Maharashtra की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनेंगी सुनेत्रा पवार, शाम 5 बजे होगा शपथ ग्रहण

Maharashtra Sunetra Pawar
Maharashtra Sunetra Pawar

Maharashtra : महाराष्ट्र की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा मोड़ देखने को मिला, जब अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम बनने की प्रक्रिया के लिए सुबह-सुबह मुंबई पहुंचीं। उनके साथ बेटे पार्थ पवार भी मौजूद रहे। राजधानी पहुंचते ही सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई और दिन भर की गतिविधियों पर सबकी नजर टिक गई। सुनेत्रा पवार आज शाम पांच बजे महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके शपथ ग्रहण के साथ ही वह राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम के रूप में इतिहास रचेंगी। समारोह का आयोजन मुंबई में लोक भवन या राजभवन परिसर में किया जाएगा, जहां सत्ता और संगठन से जुड़े कई बड़े चेहरे मौजूद रहेंगे।

शपथ से पहले एनसीपी विधायक दल की अहम बैठक दोपहर दो बजे विधान भवन में बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी के करीब 40 विधायक शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इसी बैठक में सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जिसके बाद उनके नाम पर औपचारिक मुहर लगेगी।

Maharashtra की पहली महिला उपमुख्यमंत्री

विधानमंडल दल की बैठक से पहले एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने सुनेत्रा पवार से मुलाकात की। इस मुलाकात को महज शिष्टाचार नहीं, बल्कि संगठन की पूरी सहमति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व की ओर से साफ संदेश दिया गया कि यह फैसला पूरी रणनीति और समर्थन के साथ लिया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि महायुति सरकार और गठबंधन एनसीपी के इस निर्णय के साथ खड़ा है। उनके बयान के बाद यह तय माना जा रहा है कि सरकार के स्तर पर किसी तरह की अड़चन नहीं आएगी और सत्ता संतुलन भी बना रहेगा।

विलय की चर्चाओं पर लगा विराम

एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर बीते कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने की घोषणा के बाद इन चर्चाओं पर फिलहाल विराम लगता दिख रहा है। सियासी संकेत साफ हैं कि आने वाले दिनों में टकराव की राजनीति और तेज हो सकती है। बारामती में शरद पवार के निवास गोविंद बाग में पार्टी नेताओं की अहम बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में सुप्रिया सुले, रोहित पवार, युगेंद्र पवार और संदीप क्षीरसागर मौजूद हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में नई राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए आगे की रणनीति पर मंथन किया जा रहा है।

परिवार और राजनीति

सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर जब शरद पवार से सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि परिवार में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। उनका बयान यह संकेत देता है कि निजी रिश्तों और राजनीतिक मतभेदों को अलग-अलग रखा जा रहा है।

Read More : Ajit Pawar की आखिरी इच्छा, जिसे पूरा करने का देखा था ख्वाब

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?