Maharashtra : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता Anjali Damania ने दावा किया है कि दुष्कर्म के आरोपित ढोंगी बाबा Ashok Kharat के कई बड़े नेताओं से फोन पर संपर्क थे। इस दावे के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। Anjali Damania के मुताबिक, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री Eknath Shinde और Ashok Kharat के बीच करीब 17 बार फोन पर बातचीत हुई।
यह बातचीत कब हुई, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। दमानिया ने यह भी कहा कि दोनों के बीच सबसे लंबी बातचीत करीब 21 मिनट तक चली थी। दमानिया ने दावा किया कि कुछ भाजपा और राकांपा नेताओं के भी खरात से संपर्क थे। उनके अनुसार, राकांपा नेता Rupali Chakankar और खरात के बीच सबसे ज्यादा बातचीत हुई।
Maharashtra में सियासी बवाल
उन्होंने कहा कि दोनों के बीच 177 बार फोन कॉल हुए, जिनकी कुल अवधि काफी लंबी बताई जा रही है। इन आरोपों के बाद चाकणकर ने राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दे दिया। दावों के मुताबिक, भाजपा नेता Chandrakant Patil और राकांपा नेता सुनील तटकरे के साथ भी खरात की कई बार बातचीत हुई। इसके अलावा मंत्री आशीष शेलार के साथ भी एक कॉल होने की बात कही गई है। हालांकि इन सभी दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सरकार की प्रतिक्रिया आई सामने
इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री उदय सामंत ने कहा कि किसी को फोन करना अपने आप में अपराध नहीं है। वहीं भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने भी कहा कि केवल बातचीत के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता, जब तक किसी अपराध में उसकी भूमिका साबित न हो। गौरतलब है कि Ashok Kharat को मार्च में एक महिला की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि उसने तीन साल तक कई बार दुष्कर्म किया। अब तक उसके खिलाफ आठ एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इन नए दावों के बाद मामला और भी संवेदनशील हो गया है।
Read More : Ministry of Civil Aviation का बड़ा फैसला, 60% फ्री सीट वाला नियम फिलहाल टला; एयरलाइनों ने जताई आपत्ति




