Home » उत्तर प्रदेश » महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का प्लेन क्रैश में निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का प्लेन क्रैश में निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

महाराष्ट्र के लिए आज बहुत ही हृदय विदारक दिवस है। आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन एक प्लेन क्रैश में हो गया। इस घटना के बाद पूरी राजनीति को बहुत बड़ा झटका लगा है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक जताया। इस हादसे में अन्य चार लोगों की भी जान गई। बता दे यह हादसा निजी विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय क्रैश हुआ जिसकी वजह से यह मौते हुई। महाराष्ट्र के लिए आज बहुत ही दुखद दिवस है क्योंकि आज इन्होंने अपने उपमुख्यमंत्री को खो दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शोक व्यक्त

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की मृत्यु पर शोक जताते हुए कहां की महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में राष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी और अन्य सदस्यों के निधन बहुत ही हृदय विदारक है। यह एक बहुत ही दुखद घटना है। सीएम योगी ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और कहा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतृप्त परिजनों के साथ है। सीएम ने कहा प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्य आत्माओं को सद्गति एवं शोक का कुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

अखिलेश यादव ने जताया शोक

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी। अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा की उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Read More:- संतान प्राप्ति के लिए करें जया एकादशी पर यह उपाय, जाने क्या है उपाय?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?