Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश के मौसम ने लिया यूटर्न, दिन में गर्मी का एहसास वही रात को पढ़ रही ठंड

मध्यप्रदेश के मौसम ने लिया यूटर्न, दिन में गर्मी का एहसास वही रात को पढ़ रही ठंड

Weather News:- मध्यप्रदेश का मौसम बदलता नजर आ रहा है। फिर एक बार बारिश आंधी का दौर थमते ही गर्मी का एहसास हो रहा है। वही रात के समय ठंड भी महसूस हो रही है। एमपी के मौसम ने अचानक ही फरवरी महीने के आखिरी हफ्ते में अपनी चाल बदल ली है। आंधी, बारिश और ओलो का सिलसिला थमते ही प्रदेश के कई हिस्सों में अप्रैल जैसी गर्मी देखने को मिल रही है।

जबकि वही रात के समय ठंड महसूस हो रही है। कई शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा चुका है। वही रात के समय तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। भोपाल में तापमान 32 डिग्री है, इंदौर में तापमान 33.1 डिग्री, ग्वालियर में 32.6 डिग्री और उज्जैन में 33 डिग्री, जबलपुर में 31.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

रात के समय पड़ रही ठंड

दिन के समय गर्मी का एहसास हो रहा है वही रात के समय ठंड महसूस हो रही है। कई शहरों में तापमान में बदलाव नजर आ रहा है। जिसमें कटनी के करौंदी में तापमान 8.8 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 9.4 डिग्री, वही पचमढ़ी में तापमान 9.8 डिग्री रात के समय रहा, वहीं भोपाल में 15 डिग्री, इंदौर में 14.6 डिग्री, ग्वालियर में 14.5 डिग्री, उज्जैन में 14.5 डिग्री और जबलपुर में 14.6 डिग्री पर दर्ज किया गया है। मौसम में अचानक करवट बदली है।

फरवरी में चार बार बदला मौसम

फरवरी महीने में ऐसा चार बार हुआ जब मौसम ने अचानक रुख बदला है। महीने के शुरुआत में बारिश और ओलो का दौर देखने को मिला जिसकी वजह से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। फरवरी महीने में 18 फरवरी को तीसरी बार मौसम बदला वही 23, 24 फरवरी को चौथी बार मौसम बदला जिसकी वजह से बारिश आंधी तूफान और ओले गिरे। मौसम लगातार बदल रहा है।

फिर बदलेगा मौसम

मध्यप्रदेश में मौसम फिर बदलेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 2 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा जिसका असर मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्सों में देखने को मिलेगा जिसकी वजह से हल्की-फुल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। वही फिलहाल शुक्रवार तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया जा रहा है। इसके बाद फिर मौसम में बदलाव आ सकता है।

Read More:- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का लंबी बीमारी के बाद हुआ स्वर्गवास, कैंसर से थे पीड़ित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?