Weather News:- मध्यप्रदेश में मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है। मध्यप्रदेश में चक्रवर्ती परिसंचरण और द्रोणीका का असर देखने को मिल रहा है जो कि पिछले 20 से अधिक ज्यादा जिलों पर अपना असर दिख रहा है। जिसके चलते आंधी बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। इससे फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। बारिश और ओलावृष्टि तूफान आंधी तूफान के चलते किसानों की फसले गेहूं और चने को काफी नुकसान हो रहा है।
जिसकी वजह से किसानों को चिंता हो रही है। मौसम विभाग की माने तो 27 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जिसके चलते 1 से 2 मार्च को फिर कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई जा रही है।
कई जिलों में हो रही बारिश
मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल रहा है जिसके चलते बारिश हो रही है। मंगलवार के दिन छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, रतलाम, उज्जैन, बालाघाट, खंडवा, सीहोर, रायसेन, इंदौर, अनूपपुर और डिंडोरी में मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ। मौसम बदलने के बाद खेतों में ओले गिरे बारिश आई आंधी तूफान चला। इससे पहले भी 24 घंटे में श्योरपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी और सिंगरौली समिति कई जिलों में बारिश गिरी यह बारिश हल्की फुल्की थी। इसके अलावा शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, सीधी और सिंगरौली में ओलावृष्टि से किसानों के फसलों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।
नया सिस्टम देगा दस्तक
मौसम विभाग की माने तो आने वाली 27 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर पूरे मध्यप्रदेश पर देखने को मिलेगा ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि एक से लेकर 2 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी और बारिश होगी। हालांकि बुधवार के दिन मौसम साफ रहने की आशंका जताई जा रही है।
फरवरी में बारिश का दौर
फरवरी महीने में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। जिसके चलते ओलावृष्टि और बारिश नजर आ रही है फरवरी के महीने में यह चौथी बार है जब बारिश और ओलावृष्टि हुई। प्रशासन की तरफ से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे भी कराया गया।
Read More:- सोना-चांदी के भाव में लगा तेजी का तड़का, जाने आज कितना चल रहा ताजा भाव




