Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश के मौसम में हो रहा बदलाव, मौसम फिर गरमाया, आगे बारिश की संभावना

मध्यप्रदेश के मौसम में हो रहा बदलाव, मौसम फिर गरमाया, आगे बारिश की संभावना

Weather News:- मध्यप्रदेश का मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है। कई शहरों में लगातार गर्मी का असर बढ़ता नजर आ रहा है। कुछ जिलों में तापमान 38 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है तो वहीं कुछ शहरों में तापमान गिरावट की तरफ जा रहा है। मौसम विभाग के माने तो आने वाले 2 दिनों में भयंकर गर्मी पड़ने वाली है। वही आने वाले 18, 19 मार्च को कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इन दिनों मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आ रहा है। आइए अन्य शहरों के मौसम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ

इस रविवार को ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आया है। वहीं कई जगह बदल भी देखने को मिले और तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिनों तक ही ऐसा देखने को मिल सकता है आने वाले समय में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसका असर मध्यप्रदेश पर देखने को मिलेगा और आने वाले समय में 18 और 19 मार्च को बारिश की संभावना भी है।

अलग-अलग शहरों में भिन्न तापमान का असर

मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान बदलता नजर आ रहा है अलग-अलग शहरों में अलग-अलग तापमान दर्ज किया जा रहा है। दतिया में 32.4 डिग्री तापमान, छिंदवाड़ा में 36 डिग्री, सिवनी में 35.6 डिग्री, मंडला में 37.2 डिग्री और बालाघाट में 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। ऐसे में अलग-अलग शहर में अलग-अलग तापमान घटता बढ़ता नजर आ रहा है।

मार्च में ही गर्मी की शुरुआत

मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मी में अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। तापमान लगातार तेजी से ऊपर बढ़ने लगा है और मौसम वैज्ञानिकों की माने तो गर्मी का ट्रेंड बदलता हुआ नजर आ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल और मई के महीने में तापमान में तगड़ा उछाल देखने को मिलेगा। अलग-अलग शहर में अलग-अलग तापमान नजर आएगा और तापमान लगभग 45 डिग्री के ऊपर जाने की संभावना जताई जा रही है।

Read More:- सोना-चांदी के भाव में फिर हलचल का तगड़ा धमाका, जाने आज के ताजा बाजार भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?