Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश का पारा होली से पहले चढ़ा ऊपर, मार्च-अप्रैल में लू के आसार

मध्यप्रदेश का पारा होली से पहले चढ़ा ऊपर, मार्च-अप्रैल में लू के आसार

Madhyapradesh News:- मध्यप्रदेश में मौसम में करवट बदली है मार्च की शुरुआत होते ही गर्मी में अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के माने तो शहरों में अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ है। मौसम फिलहाल पूरी तरह से सुस्त हो गया है और वर्षा के कोई आसार नहीं है। कई शहरों में तापमान बढ़ता जा रहा है।

पूर्वी मध्यप्रदेश के नौगांव में 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है, वही खरगोन में 35.00 डिग्री, धार में 34.9 डिग्री, खंडवा में 34.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, वही भोपाल में 32.8 डिग्री, इंदौर में लगभग 33.6 डिग्री पारा दर्ज किया गया है।

ठंड का असर अभी भी बाकी

रात के समय आज भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों में अभी भी ठंड महसूस की जा रही है रात के समय पचमढ़ी में 12.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वही इंदौर में न्यूनतम 13.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। उमरिया में 13.9 डिग्री और कई शहरों में 70 से 90% तक 12 दर्ज किया गया है जो की शाम को घटकर 20 से 40% के बीच पहुंच जाता है।

आने वाले 7 दिन मौसम साफ रहने के आसार

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर दिव्या ई. सुरेंद्र आने वाले सात दिनों तक मौसम साफ रहने वाला है। इसके साथ ही तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है और मार्च के महीने में 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान पहुंच सकता है।

अप्रैल और मई में लू चलने की संभावना

डॉक्टर सुरेंद्र के मुताबिक अप्रैल और मई में लू चलने की संभावना जताई जा रही है खासतौर पर पूर्वी मध्यप्रदेश में और ज्यादा चल सकती है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों पर खास ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि गर्मी की दस्तक इस बार तेज होने वाली है। तापमान लगातार बढ़ता हुआ नजर आएगा ऐसे संकेत नजर आ रहे है।

Read More:- आज लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, मंदिरों के कपाट हुए बंद, 9 घंटे तक रहेगा सूतक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?