Weather News:- मध्यप्रदेश में मार्च महीने के शुरुआत में ही तेज गर्मी महसूस होने लगी है। तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। सामान्य डिग्री से यह तापमान 3 डिग्री ज्यादा है। मध्यप्रदेश में मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। इंदौर, उज्जैन संभाग सबसे गर्म महसूस हो रहा है। वही भोपाल ग्वालियर और जबलपुर में तेज धूप देखने को मिल रही है।
मार्च के पहले हफ्ते में 40 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है। पहला हफ्ता खत्म होते-होते की गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। होली के मौके पर तापमान 37 डिग्री तक पहुंच चुका है। रात और दिन दोनों समय का तापमान बढ़ता नजर आ रहा है।
मध्यप्रदेश का बड़ा तापमान
मध्यप्रदेश में तापमान लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ऐसे में मार्च महीने के पहले ही हफ्ते में तापमान लगातार बढ़ेगा और ऐसे में दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। कई शहरों का तापमान बढ़ रहा है। पहली बार ऐसा हुआ है जब होली के समय में तापमान 37 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। कई शहरों में जैसे गुना, दमोह, खंडवा, टीकमगढ़, खजुराहो, खरगोन, श्योपुर, और मंडला में तापमान 35 डिग्री से ऊपर जा चुका है।
रात में भी गर्मी हो रही महसूस
दिन के समय गर्मी का एहसास तो हो ही रहा है, लेकिन रात के समय भी तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस हो रही है। बैतूल, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, रतलाम, सीहोरपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, सिवनी और टीकमगढ़ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया है। तापमान बढ़ने की वजह से रात भी गर्म महसूस हो रही है।
अप्रैल-मई में लू की संभावना
मौसम विभाग के माने तो आने वाले महीना में लू चलने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन अप्रैल और मई के महीने में 15 से 20 दिन तक हीट वेव का असर नजर आ सकता है। कई जिलों में 45 डिग्री के बाद तापमान दर्ज किया जा सकता है। गर्मी के चपेट में कई जिले रहेंगे इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
Read More:- सोना-चांदी के भाव में आई मामूली गिरावट, जाने आज के ताजा बाजार भाव




