Home » मध्य प्रदेश » कोहरे की चादर में ढका मध्यप्रदेश, सर्दी में हो रही लगातार बढ़ोतरी, पारा 5 डिग्री से भी कम

कोहरे की चादर में ढका मध्यप्रदेश, सर्दी में हो रही लगातार बढ़ोतरी, पारा 5 डिग्री से भी कम

Weather News:- मध्यप्रदेश में कोहरे के चलते लगातार ठंड बढ़ रही है। मध्य प्रदेश में शीतलहर कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा पड़ रहा है। जिसकी वजह से लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। इस शीतलहर और घने कोहरे के चलते लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। मध्य प्रदेश में कई शहरों में पारा भी लगातार गिरता जा रहा है। भोपाल का तापमान 4.1 डिग्री तो वही कई शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। जिसके चलते लगातार ठंड पड़ रही है।

कई शहरों में तापमान में गिरावट

मध्य प्रदेश के कई शहरों में लगातार तापमान गिरता जा रहा है। जिसकी वजह से ठंड बढ़ती जा रही है और हालात बत से बदतर होते जा रहे हैं। भोपाल का पारा भी गिरकर 4.8 डिग्री हो गया है। इसके साथ ही अन्य कई शहरों में भी पारा 10 से नीचे जा पहुंचा है। ऐसे में लगातार शहरों में ठंड बढ़ती नजर आ रही है।

पचमढ़ी में नजर आई बर्फ

पचमढ़ी का तापमान बहुत ठंडा हो चुका है। यहां का तापमान गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। पचमढ़ी में आसपास पानी की बूंदे बर्फ जैसी नजर आ रही है जिसके कारण लगातार ठंड बढ़ रही है। पचमढ़ी में अधिक ठंड पड़ रही है।

मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी

मौसम विभाग की तरफ से इस बढ़ती ठंड को देखते हुए और लगातार तापमान गिरता हुआ देखने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से कई सावधानियां बरतने के लिए कहा गया है जिससे कि किसी प्रकार की कोई परेशानी लोगों को ना हो पाए। खासकर वाहन चालकों को ज्यादा सावधान रहने के लिए कहा गया है।

Read More:- सोना-चांदी के भाव में फिर मचा तेजी का जबरदस्त बवंडर, जाने आज के ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?