Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश मार्च की शुरुआत में ही लगा गर्मी का एहसास करवाने, पारा पहुंचा 38 डिग्री से ऊपर

मध्यप्रदेश मार्च की शुरुआत में ही लगा गर्मी का एहसास करवाने, पारा पहुंचा 38 डिग्री से ऊपर

Weather News:- मध्यप्रदेश का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से अब मार्च के शुरुआत में ही गर्मी का एहसास होने लगा है। बीते कई दिनों से मार्च में गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग की माने तो आसमान बिल्कुल साफ होने की वजह से और धूप तेज होने की वजह से गर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में गर्मी से बचने और पानी पीने की सलाह दी जा रही है जिससे कि लोग इस तेज गर्मी और बढ़ती धूप से बच सके।

फिलहाल मार्च महीने की ही शुरुआत है जिसमें गर्मी बढ़ती जा रही है और तापमान भी बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से गर्मी के तेज तेवर देखने को मिल रहे हैं। आने वाले महीनो में गर्मी और भी ज्यादा तेज हो सकती है यह एहसास मार्च महीने में ही करवा दिया है।

आसमान साफ होने से बड़ी गर्मी

आसमान बिल्कुल साफ होने की वजह से गर्मी बढ़ रही है। गर्मी बढ़ने का मुख्य कारण आसमान का साफ होना और तापमान का लगातार बढ़ता है। जिसकी वजह से गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में एक तरफ लाइन और चक्रवर्ती परिसंचरण सक्रिय है जिसकी वजह से अधिकांश से हिस्सों में गर्मी पड़ रही है। आसमान साफ रहने की वजह से सूरज की सीधी किरणें जमीन पर आ रही है जिसकी वजह से गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ रही है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग की माने तो मध्यप्रदेश में बढ़ रही इस गर्मी की वजह से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। ऐसी गर्मी में लोगों को अपना ख्याल रखना चाहिए बच्चों बुजुर्गों का ख्याल रखना चाहिए समय से पानी पिए और तेज धूप में काम से कम निकले। जिससे कि उनकी सेहत पर इसका असर न पड़े ढीले कपड़े पहने और सूती कपड़े जरूर पहनें।

तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

मौसम विभाग की माने तो आने वाले समय में तापमान में वृद्धि हो सकती है। जानकारी के मुताबिक तापमान लगभग तीन से चार डिग्री तक पहुंच सकता है ऐसे में मार्च के पहले ही हफ्ते में गर्मी कितनी ज्यादा तेज हो सकती है। इसका अनुमान लगाया जा सकता है। कई शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना जताई जा रही है।

Read More:- हरिद्वार में दिखेगी धामी सरकार की सफलता की झलक, अमित शाह करेंगे कल मुआयना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?