Weather News:- मध्यप्रदेश में लगातार ठंड बढ़ रही है। ठंड के मौसम में ठंड पड़ना वैसे तो बहुत ही आम बात है। लेकिन इस बार की ठंड कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस बार मध्य प्रदेश की ठंड में ठंडी और बर्फीली हवाएं मिल चुकी है। जिसके कारण ठंड में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। रिकॉर्ड तोड़ ठंड को देखते हुए 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इस बार पारा लगातार गिरता जा रहा है जिसकी वजह से लगातार ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इंदौर में 4.5 डिग्री 12 दर्ज किया गया है। वही भोपाल का पारा 6.6 डिग्री रहा है। बता दे यह ठंड उत्तर भारत की बर्फबारी और तेज जेट स्ट्रीम के कारण पड़ रही है आने वाले जनवरी महीने में भी तेज ठंड पड़ सकती है।
तापमान लगातार गिरता जा रहा
मध्य प्रदेश में इंदौर भोपाल समेत तीन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें भोपाल, इंदौर, सीहोर, शाहजहांपुर और राजगढ़ का नाम शामिल है। मध्य प्रदेश के इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग की माने तो भोपाल में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। इसलिए कई सालों का रिकॉर्ड इस बार टूट गया है।
बर्फबारी सबसे बढ़ी ठंड
मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ने का मुख्य कारण इस बार जल्दी ही बर्फबारी है। इस बार हिमाचल और उत्तराखंड के साथ कश्मीर में जल्दी बर्फबारी हुई जिसका सीधा असर मौसम पर देखने को मिला है। जेट स्ट्रीम तेज गति से सक्रिय है। जिसकी वजह से भी लगातार ठंड बढ़ती नजर आ रही है। इस बार मध्य प्रदेश में पिछले कई सालों के रिकॉर्ड में ज्यादा ठंड दर्ज की गई है।




