Home » उत्तर प्रदेश » Lucknow Fire Tragedy: अलीगंज की इमारत में भीषण आग, 15 लोगों की मौत; CM योगी दौरा छोड़ लौटे वापस

Lucknow Fire Tragedy: अलीगंज की इमारत में भीषण आग, 15 लोगों की मौत; CM योगी दौरा छोड़ लौटे वापस

Lucknow Fire Tragedy : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सोमवार को एक दर्दनाक हादसे की गवाह बनी। अलीगंज इलाके में स्थित एक बहुमंजिला इमारत में दोपहर करीब 2:15 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 3 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं। मृतकों में बड़ी संख्या छात्रों की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, इमारत के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पहले तल पर पालतू जानवरों से जुड़ी दुकान और क्लीनिक संचालित हो रहे थे। वहीं दूसरे तल पर एक लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर के साथ 3D आर्ट और गेमिंग प्रोडक्शन से जुड़ा स्टूडियो भी संचालित था। आग लगने के समय भवन में बड़ी संख्या में छात्र और कर्मचारी मौजूद थे।

Lucknow Fire Tragedy

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग फैलने के बाद दूसरे तल पर मौजूद कई छात्रों ने खुद को बाथरूम के अंदर बंद कर लिया था। धुआं बढ़ने के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इस दौरान जयंत नाम के एक छात्र ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी, लेकिन नीचे लगी लोहे की ग्रिल पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। बचाव अभियान में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी लगाया गया। आग और धुएं के कारण अंदर पहुंचने में दिक्कतें आईं, जिसके बाद बचाव दल ने इमारत की पिछली दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की। कई शवों को इसी रास्ते बाहर निकाला गया।

हादसे की वजह की जांच शुरू

आग लगने का सटीक कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन शुरुआती आशंका बेसमेंट में लगे एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। फायर विभाग और प्रशासनिक अधिकारी तकनीकी जांच में जुटे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा घेरा बनाकर सील कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही समाप्त कर दिया। वह विकास परियोजनाओं के कार्यक्रम में शामिल थे, लेकिन हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए और अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने को कहा।

शहर में शोक का माहौल

हादसे के बाद अस्पतालों और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है। राजधानी में हुए इस दर्दनाक अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।

Read More : Gorakhpur Triple Murder Case: 16 वर्षीय किशोर ने सोते हुए भाई, भाभी और भतीजे की हत्या; मचा हड़कंप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?