Home » स्पोर्ट्स » LSG vs RCB: ऋषभ पंत का आखिरी ओवर वाला दांव पड़ा सही, लखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में RCB को 9 रन से हराया

LSG vs RCB: ऋषभ पंत का आखिरी ओवर वाला दांव पड़ा सही, लखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में RCB को 9 रन से हराया

RCB vs LSG
RCB vs LSG

LSG vs RCB : लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 9 रन से हरा दिया। बारिश के कारण मैच को 19-19 ओवर का कर दिया गया था, लेकिन कम ओवरों के बावजूद मुकाबले में आखिरी गेंद तक रोमांच बना रहा।

RCB vs LSG

आरसीबी को अंतिम ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे और क्रीज पर रोमारियो शेफर्ड व क्रुणाल पांड्या जैसे बड़े हिटर मौजूद थे। ऐसे में मैच पूरी तरह किसी भी तरफ जा सकता था।

LSG vs RCB

मुकाबले का सबसे अहम मोड़ आखिरी ओवर से पहले आया, जब कप्तान ऋषभ पंत को तय करना था कि गेंद किसे सौंपी जाए। उनके पास दो विकल्प थे जिसमें दिग्वेश राठी और शाहबाज अहमद शामिल थे। दोनों स्पिनर पूरे मैच में अच्छी गेंदबाजी कर चुके थे। पंत ने दबाव की स्थिति में काफी सोच-विचार के बाद दिग्वेश राठी को जिम्मेदारी देने का फैसला किया। कप्तान का यह फैसला मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ मैच के बाद पंत ने बताया कि रोमारियो शेफर्ड के खिलाफ राठी का गेंदबाजी अंदाज बेहतर मैचअप लग रहा था। उन्होंने कहा कि राठी आत्मविश्वास से भरे हुए थे और उन्हें खुद पर भरोसा था।

दिग्वेश राठी ने दबाव में दिखाया दम

जब आखिरी ओवर शुरू हुआ तब आरसीबी की उम्मीदें पूरी तरह शेफर्ड और क्रुणाल पर टिकी थीं। लेकिन दिग्वेश राठी ने शानदार संयम दिखाते हुए बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने पूरे ओवर में सिर्फ 10 रन खर्च किए और लखनऊ को यादगार जीत दिला दी। आखिरी ओवर में जिस तरह उन्होंने लाइन और लेंथ बनाए रखी, उसकी काफी तारीफ हो रही है। आरसीबी के बल्लेबाज बड़े शॉट लगाने की कोशिश जरूर करते रहे, लेकिन राठी ने उन्हें पूरी तरह नियंत्रण में रखा।

गेंदबाजों की तारीफ

मुकाबला जीतने के बाद ऋषभ पंत अपनी टीम के गेंदबाजों से बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि इस सीजन टीम की सबसे बड़ी ताकत गेंदबाजी रही है और सभी गेंदबाज लगातार मेहनत कर रहे हैं। पंत ने खास तौर पर प्रिंस, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, आवेश खान और मयंक यादव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम दबाव की परिस्थितियों में भी शांत रहकर बेहतर फैसले ले रही है, जिसका फायदा मैदान पर दिखाई दे रहा है।

लखनऊ को बड़ा फायदा

इस जीत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स को अंक तालिका में अहम बढ़त मिली है। दूसरी तरफ आरसीबी के लिए यह हार प्लेऑफ की दौड़ में बड़ा झटका मानी जा रही है। लखनऊ की टीम अब लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर मजबूत दावेदार बनती दिख रही है, जबकि कप्तान ऋषभ पंत की रणनीति और फैसलों की भी क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई है।

Read More : IPL 2026 Points Table: पंजाब की हार, हैदराबाद नंबर-1 टीम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?