Home » राजनीति » Loksabha में फिर गरमाया माहौल, चीन मुद्दे पर अड़े राहुल गांधी; बार-बार स्थगित करनी पड़ी कार्यवाही

Loksabha में फिर गरमाया माहौल, चीन मुद्दे पर अड़े राहुल गांधी; बार-बार स्थगित करनी पड़ी कार्यवाही

Loksabha
Loksabha

Loksabha : लोकसभा का मंगलवार का दिन भी शोर-शराबे और तीखी नोकझोंक के नाम रहा। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने अपने मुद्दों को लेकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रश्नकाल भी ठीक से नहीं चल पाया। शोरगुल के बीच स्पीकर को सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष के तेवर साफ संकेत दे रहे थे कि आज का दिन शांत रहने वाला नहीं है।

12 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। माहौल लगातार तनावपूर्ण बना रहा और हंगामे के कारण सदन को फिर दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। जब दोबारा कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी बात रखने के लिए खड़े हो गए।

Loksabha में फिर गरमाया माहौल

राहुल चीन से जुड़े मुद्दे को उठाने पर अड़े रहे, जबकि सत्ता पक्ष लगातार इस विषय पर आपत्ति जताता रहा। इसी टकराव के चलते सदन का कामकाज फिर प्रभावित हुआ। हंगामे के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल एक ऐसी किताब से जुड़े लेख का हवाला दे रहे हैं, जो अभी तक प्रकाशित ही नहीं हुई है। रिजिजू ने आरोप लगाया कि विपक्ष जानबूझकर सदन की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहा है। उन्होंने कहा कि अप्रमाणित तथ्यों के आधार पर राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों को उठाना उचित नहीं है।

राष्ट्रीय सुरक्षा पर बहस की कोशिश

सदन की अध्यक्षता कर रहे कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने राहुल गांधी को बोलने का मौका दिया, लेकिन राहुल ने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए चीन और पाकिस्तान का जिक्र किया। इस दौरान सत्ता पक्ष ने इसे असंगत बताते हुए विरोध किया। रिजिजू ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन जिन तथ्यों का कोई आधिकारिक आधार नहीं है, उन्हें सदन में रखना उचित नहीं है। बढ़ते विवाद के बीच कार्यवाही फिर बाधित होती रही।

बढ़ा विवाद

बहस के दौरान एक सदस्य द्वारा चेयर को अनौपचारिक संबोधन किए जाने पर स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इस पर तेन्नेटी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सदन की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी। हंगामा बढ़ता देख चेयर ने राहुल गांधी से कहा कि यदि वे व्यवस्थित तरीके से अपनी बात नहीं रखेंगे तो आगे बढ़ना मुश्किल होगा। लगातार शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही को आखिरकार 3 बजे तक स्थगित करना पड़ा, जिससे पूरे दिन विधायी कामकाज प्रभावित रहा।

Read More : Record Defense Budget के बाद भी फिसले शेयर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?