Laptop : आज के समय में लैपटॉप हमारी पढ़ाई, नौकरी और मनोरंजन का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन जैसे ही लैपटॉप हैंग होने लगे, ऐप्स खुलने में समय लेने लगें या सिस्टम स्टार्ट होने में मिनटों लगा दे, तो चिड़चिड़ाहट होना लाज़मी है। अक्सर लोग इसे हार्डवेयर की खराबी मान लेते हैं, जबकि हकीकत यह है कि कई बार छोटी-छोटी गलत सेटिंग्स और बेकार फाइलें ही लैपटॉप की रफ्तार छीन लेती हैं।
जैसे ही आप लैपटॉप ऑन करते हैं, कई ऐप्स अपने आप बैकग्राउंड में चलने लगते हैं। ये ऐप्स RAM और प्रोसेसर पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं। Windows यूजर्स Task Manager में जाकर Startup सेक्शन से गैर-जरूरी ऐप्स को बंद कर सकते हैं।
Laptop हो गया है स्लो?
वहीं, macOS यूजर्स System Settings में Login Items की लिस्ट चेक करके अनचाहे ऐप्स हटा सकते हैं। इतना करने भर से बूट टाइम में साफ फर्क दिखने लगता है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर लैपटॉप में टेम्पररी फाइल्स, ब्राउज़र कैश और सिस्टम जंक जमा हो जाता है। ये फाइलें काम की नहीं होतीं, लेकिन स्टोरेज और परफॉर्मेंस दोनों पर असर डालती हैं। Windows में Disk Cleanup या Storage Sense से सफाई की जा सकती है। macOS में Manage Storage ऑप्शन के जरिए बेकार फाइल्स हटाकर सिस्टम को हल्का बनाया जा सकता है।
कम RAM में मल्टीटास्किंग बनती है मुश्किल
अगर आपका लैपटॉप एक साथ कई ऐप्स खोलते ही स्लो पड़ जाता है और उसमें 4GB या उससे कम RAM है, तो अपग्रेड करना समझदारी भरा कदम होगा। 8GB या 16GB RAM पर जाने से ब्राउज़िंग, ऑफिस वर्क, वीडियो कॉल और एडिटिंग जैसे काम काफी स्मूथ हो जाते हैं। यह अपग्रेड परफॉर्मेंस में सीधा असर दिखाता है। पुराने लैपटॉप में लगी HDD आज के समय में सबसे बड़ी स्लोनेस की वजह बन चुकी है। SSD में अपग्रेड करने पर लैपटॉप कुछ सेकंड में ऑन हो जाता है और ऐप्स लगभग तुरंत खुलने लगती हैं। फाइल ट्रांसफर स्पीड भी कई गुना बढ़ जाती है। यह बदलाव पुराने लैपटॉप को नया जैसा फील दे सकता है।
अपडेट और सिक्योरिटी भी है जरूरी
कई बार पुराना ऑपरेटिंग सिस्टम, आउटडेटेड ड्राइवर्स या वायरस भी लैपटॉप की रफ्तार कम कर देते हैं। ऐसे में OS और ड्राइवर्स को समय-समय पर अपडेट करना जरूरी है। साथ ही हफ्ते में कम से कम एक बार फुल एंटीवायरस स्कैन चलाने से सिस्टम सुरक्षित और तेज बना रहता है।
Read More : BCCL की दमदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों का पैसा लगभग दोगुना!





