Home » राजनीति » Kolkata में चुनावी तनाव, एकबालपुर में बीजेपी-टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Kolkata में चुनावी तनाव, एकबालपुर में बीजेपी-टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Jhadap Vivad
Jhadap Vivad

Kolkata News : कोलकाता के एकबालपुर इलाके में चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। हुसैन शाह रोड पर आयोजित एक चुनावी सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने झड़प का रूप ले लिया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, जब बीजेपी प्रत्याशी राकेश सिंह के नेतृत्व में एक सभा आयोजित की गई थी।

Jhadap Vivad

आरोप है कि सभा के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे, जिसके जवाब में पास में मौजूद टीएमसी समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। इसी बीच ‘मिनी पाकिस्तान जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाए जाने का भी आरोप सामने आया, जिससे माहौल और ज्यादा भड़क गया।

Kolkata में चुनावी तनाव

विवाद बढ़ते-बढ़ते धक्का-मुक्की और फिर झड़प में बदल गया। आरोप है कि बड़ी संख्या में टीएमसी समर्थकों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। बीजेपी का दावा है कि राकेश सिंह को बचाने के दौरान उनकी पुत्री को भी चोटें आईं। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब दोनों दलों के समर्थक एकबालपुर थाना के बाहर इकट्ठा हो गए। दोनों पक्षों के बीच जोरदार नारेबाजी हुई और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

जब स्थिति काबू से बाहर होने लगी तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर किया गया और इलाके में शांति बहाल करने की कोशिश की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालात अब नियंत्रण में हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों को खारिज कर दिया है। पार्टी का कहना है कि बीजेपी कार्यकर्ता उनके उम्मीदवार और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। टीएमसी के मुताबिक, झड़प की शुरुआत बीजेपी की ओर से की गई थी।

फिलहाल, एकबालपुर इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। किसी भी नई घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। चुनाव से पहले इस तरह की घटनाएं प्रशासन के लिए चुनौती बनती जा रही हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है।

Read More : Social Media पर हथियारों का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?