Home » राजनीति » कोलकाता: Leon Messi सम्मान समारोह में हंगामा, दर्शकों ने किया तोड़फोड़; CM ने मांगी माफी

कोलकाता: Leon Messi सम्मान समारोह में हंगामा, दर्शकों ने किया तोड़फोड़; CM ने मांगी माफी

Leon Messi
Leon Messi

CM Mamata Apologizes for Ruckus at Leon Messi Event : कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में शनिवार का दिन फुटबॉल प्रेमियों के लिए खास माना जा रहा था। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल सितारों में शुमार लियोन मेसी का सम्मान समारोह रखा गया था। हजारों लोग सुबह से ही स्टेडियम की ओर निकल पड़े थे, लेकिन दोपहर होते-होते यह उत्साह गुस्से में बदल गया और स्टेडियम के भीतर हालात बिगड़ते चले गए।

जैसे ही मेसी स्टेडियम के अंदर पहुंचे और मैदान का चक्कर लगाने लगे, भीड़ में हलचल तेज हो गई। दर्शकों का कहना था कि मेसी को चारों तरफ से कुछ खास लोग घेरे हुए थे, जिससे आम दर्शकों को उन्हें देखने का मौका ही नहीं मिला।

Leon Messi: बीच रास्ते से लौटी सीएम

लोगों ने टिकट के लिए भारी रकम चुकाई थी, लेकिन बदले में निराशा हाथ लगी। इसी नाराजगी में पहले पानी की बोतलें उछलीं, फिर कुछ लोग ग्राउंड में उतर आए और कुर्सियों व बैरिकेड्स को नुकसान पहुंचाया। इधर, स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए मेसी को तय समय से पहले ही स्टेडियम से बाहर ले जाया गया। आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच कार्यक्रम में शामिल होने आ रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी रास्ते से लौटना पड़ा। उन्हें स्टेडियम तक पहुंचने का मौका ही नहीं मिला।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

भीड़ को काबू में लाने के लिए पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। हालात इतने बिगड़ गए कि लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें कई दर्शकों को चोटें आईं। स्टेडियम के अंदर और बाहर देर तक तनाव बना रहा। लोग इधर-उधर भागते नजर आए और माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। दर्शकों में सबसे ज्यादा गुस्सा इस बात को लेकर था कि मेसी के आसपास वीवीआईपी और आयोजकों के लोग ही नजर आ रहे थे। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि खेल मंत्री अरूप बिस्वास और अन्य खास लोग मेसी के साथ फोटो खिंचवाने में लगे रहे, जबकि आम दर्शक दूर खड़े रह गए।

CM ने मांगी माफी

घटना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ, उससे वह बेहद दुखी हैं। उन्होंने मेसी और खेल प्रेमियों से माफी मांगते हुए जांच के आदेश दिए। एक उच्चस्तरीय समिति बनाई गई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी और यह तय करेगी कि गलती कहां हुई और जिम्मेदार कौन है।

विपक्ष का हमला

इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीति भी गरमा गई। बीजेपी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। पार्टी नेताओं का कहना है कि इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के कार्यक्रम के लिए कोई ठोस तैयारी नहीं की गई थी। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन दोनों ही नाकाम रहे। उनका कहना है कि यह घटना राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली है।

Read More : Sabarimala में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए पहुंचे लाखों भक्त; जयकारों से गूंजा धाम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?