Home » धर्म » नए साल 2026 में कब-कब और कितने ग्रहण लगेंगे, जान ले पहले ही ग्रहण की तारीख

नए साल 2026 में कब-कब और कितने ग्रहण लगेंगे, जान ले पहले ही ग्रहण की तारीख

Eclipse 2026:- साल 2026 को शुरू होने में कुछ ही दिन बच गए हैं। अब ऐसे में साल 2026 में शुरू होते से ही होली के दिन पहले ग्रहण लगने वाला है। ऐसे में अब आप सोचेंगे कि साल 2026 में कितने ग्रहण लगने वाले हैं, और कब-कब लगने वाले हैं। साल 2026 में लगभग 4 ग्रहण लगने वाले हैं। इस साल सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों ही देखने को मिलेंगे। हालांकि हर ग्रहण का असर भारत में आपको देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन फिर भी जान लेते हैं कि कौन सी तारीख को कब ग्रहण लगने वाला है।

सूर्य ग्रहण 17 फरवरी

साल 2026 में सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन लगेगा लेकिन यह बात अलग है कि इसका असर भारत यह दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक भारत पर नहीं लगेगा। भारत में नहीं इसका सूतक काल मानेंगे।

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त

साल 2026 में 12 अगस्त को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। साल का यह दूसरा सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण रहेगा लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक भारत में नहीं माना जाएगा यह केवल रूस और स्पेन के साथ पुर्तगाल के कई हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए धार्मिक रूप से इसका कोई प्रभाव भारत पर नहीं माना जाएगा।

चंद्र ग्रहण 3 मार्च

साल 2026 में यह साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा और यह भारत में दिखाई भी देगा। यह खंडग्रस्त चंद्र ग्रहण है। इसका सूतक काल माना जाएगा। यह लगभग सुबह के समय 9:40 से शुरू होकर शाम के 6:40 तक समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही यह ग्रहण चंद्रोदय के साथ शाम के 06 :26 पर प्रारंभ होकर शाम के समय 6:46 पर समाप्त हो जाएगा। इसका सूतक काल माना जाएगा और यह भारत में दिखाई भी देगा।

चंद्र ग्रहण 28 अगस्त

साल 2026 का यह दूसरा चंद्र ग्रहण होगा और यह भारत में देखने को नहीं मिलेगा। इसलिए भारत में इसका किसी प्रकार से सूतक लागू नहीं होगा यह केवल उत्तर और दक्षिण अमेरिका के साथ यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में देखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से इसका भारत पर कोई प्रभाव नहीं होगा।

Read More:- वास्तु के मुताबिक घर में फोटो लगाना माना जाता है शुभ, हीरे से ज्यादा चमकदार हो जाएगी किस्मत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?