KKR vs LSG : लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में रोमांच चरम पर रहा। ईडन गार्डन्स में गुरुवार को हुए इस मैच में कोलकाता की टीम जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन आखिरी ओवरों में कहानी पूरी तरह बदल गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने चार विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। यह स्कोर काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था। जवाब में लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 14.4 ओवर में 125 रन पर ही छह विकेट गंवा दिए थे। यहां से हार लगभग तय लग रही थी।
इसके बाद मैदान पर आए मुकुल चौधरी ने मैच का रुख ही बदल दिया। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में 54 रन ठोक दिए, जिसमें दो चौके और सात छक्के शामिल थे। उनकी इस तूफानी पारी के दम पर लखनऊ ने हारी हुई बाज़ी जीत में बदल दी।
KKR vs LSG
टीम के कप्तान ऋषभ पंत भी मुकुल की पारी से हैरान नजर आए। मैच के बाद उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन को बयान करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। पंत ने कहा कि खिलाड़ियों पर भरोसा करना जरूरी है, क्योंकि विश्वास से ही ऐसे चमत्कार देखने को मिलते हैं। इस जीत में आयुष बडोनी का योगदान भी अहम रहा। उन्होंने 34 गेंदों में 54 रन बनाए और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने की कोशिश की। पंत ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि अब वह टीम के सीनियर खिलाड़ी बन चुके हैं और उनसे ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद रहती है।
📸
When you leave the captain in awe 🙌 🤝#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvLSG | @LucknowIPL | @RishabhPant17 pic.twitter.com/va0etn5zKK
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
शमी का अनुभव टीम के आया काम
गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने किफायती प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 27 रन दिए, हालांकि उन्हें विकेट नहीं मिला। पंत ने कहा कि शमी का अनुभव टीम के लिए काफी अहम है और ऐसे खिलाड़ी मैच में संतुलन बनाए रखते हैं।
Read More : IPL 2026: अरुण जेटली स्टेडियम में घोटाला, सुरक्षा पर सवाल



