Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक घर में हर छोटी बड़ी चीजों पर ध्यान देना होता है। वास्तु शास्त्र में हर छोटी-छोटी चीजों का बहुत खास महत्व होता है। अगर आप इन बातों पर ध्यान नहीं देते हैं तो इससे कई प्रकार की समस्याएं आपके जीवन में उत्पन्न हो सकती है। वास्तु के मुताबिक अगर आप घर में बिस्तर के नीचे पुराने अखबार, पेपर, प्लास्टिक, पन्नी या कागज रखते हैं तो यह बहुत ही अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और कई प्रकार के नुकसान झेलने पड़ते हैं। आइए इससे होने वाले नुकसानों के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
नींद में दिक्कत
अगर बिस्तर के नीचे आप पेपर या पन्नी रखते हैं तो ऐसे में आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। ऐसे में हमारे जीवन में कई प्रकार के बदलाव होते हैं। जैसे थकान महसूस करना रात-रात भर नींद ना आना और बुरे सपने भी आते हैं। इसलिए घर में कभी भी पुराने अखबार बिस्तर के नीचे ना रखें।
धन से जुड़ी समस्या
घर में गड्ढे के नीचे प्लास्टिक या कागज रखना शुभ होता है। गद्दा धन का प्रतीक माना जाता है। अगर आप इसके नीचे प्लास्टिक या कागज रखते हैं तो यह धन की देवी को नाराज कर देता है इससे धन का प्रवाह रुक जाता है और लगातार खर्च बढ़ाते हैं। इसीलिए कभी भी गद्दे के नीचे पुराने अखबार, पेपर और पन्नी ना रखें।
स्वास्थ्य पर प्रभाव
गद्दे के नीचे यह सब रखने से धूल जमा होती है और इसमें कई प्रकार के बैक्टीरिया पनपते हैं जो कि आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होते हैं। इससे कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। जैसे एलर्जी और सांस की समस्या के साथ त्वचा रोग भी हो सकता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दांपत्य जीवन में कई प्रकार की समस्या लाता है।
Read More:- साल 2026 में कब-कब पड़ रही है पूर्णिमा, देखें पूर्णिमा तिथियों की पूरी लिस्ट





