Home » उत्तराखंड » Kedarnath हेली सेवा के टिकट बुकिंग की तारीख तय, जानिए कब और कैसे करें बुकिंग

Kedarnath हेली सेवा के टिकट बुकिंग की तारीख तय, जानिए कब और कैसे करें बुकिंग

Kedarnath
Kedarnath

Kedarnath : उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार हेली सेवा से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग 11 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए टिकट बुक किए जा सकेंगे। आईआरसीटीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी साझा कर दी है। बुकिंग पोर्टल 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे खुलेगा, जहां से श्रद्धालु आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकेडा) के दिशा-निर्देशों के अनुसार आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट को अपडेट कर दिया है। इसके साथ ही पूरे शेड्यूल को सार्वजनिक कर दिया गया है ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो और प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

Kedarnath हेली सेवा

इस बार हेली सेवा के लिए कई कंपनियों को जिम्मेदारी दी गई है। गुप्तकाशी हेलिपैड से ट्रांस भारत और चिप्सन एविएशन, फाटा से यूनाइटेड हेलीचार्टर्ड, थुंबी, रजस एयरोस्पोर्ट्स और पीलिग्रेमेज एविएशन, जबकि सिरसी से एरो एयरक्राफ्ट और हिमालयन हेली अपनी सेवाएं देंगी। इससे यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और भीड़ का दबाव भी कम होगा।

सुरक्षा को लेकर सख्ती

नागरिक उड्डयन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि इस बार हेली सेवा में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी ऑपरेटरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमों का पूरी तरह पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम बन सके। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे टिकट बुकिंग के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें। बढ़ती मांग को देखते हुए पहले ही बुकिंग करने की सलाह दी जा रही है, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

देखें रेट

रूट किराया (₹)
गुप्तकाशी से केदारनाथ 12,762
फाटा से केदारनाथ 10,164
सिरसी से केदारनाथ 6390

Read More : Solo Trip के लिए बेस्ट है ये देश, लड़कियां बेफिक्र घूम सकती

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?