Home » उत्तर प्रदेश » कानपुर सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ने की 36 घंटे में मिली 2 बार धमकी, जाने क्या है मामला

कानपुर सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ने की 36 घंटे में मिली 2 बार धमकी, जाने क्या है मामला

Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश के कानपुर में सेंट्रल जेल को उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी के बाद यहां पर घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को अपने हिरासत में भी लिया है युवक का कहना है कि उसका मोबाइल चोरी हो गया है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन को शाम के समय बम से उड़ने की धमकी मिली।

जिसमें कहा गया कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन को शाम को 7:00 बजे बम से उड़ा दिया जाएगा और सब कुछ खत्म हो जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को शाम कमिश्नरी पुलिस के कंट्रोल रूम पर आई। जिसके बाद पुलिस आरपीएफ जीआरपी बम निरोधक दस्ते डॉग स्क्वायड में पूरे परिसर की जांच करवाई।

यात्रियों को दी गई सलाह

यहां के सभी आसपास के लोगों और यात्रियों को सलाह दी गई कि वह किसी भी प्रकार की कोई संदिग्न वस्तु को हाथ ना लगे और उसको छूने से बचे। इसके अलावा इस बात की भी जानकारी दी गई की किसी भी वस्तु पर शक होने पर तुरंत ही पुलिस को जानकारी दी जाए। पुलिस ने कॉल करने वाले युवक को अपने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस का कहना है कि युवक ने 24 फरवरी को मोबाइल में चोरी होने की बात कही है।

युवक से हो रही पूछताछ

डीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता का कहना है की सूचना मिलने के बाद एलआईयू और खुफिया में भी इस बात का जायजा लिया है। प्लेटफॉर्म, फूड ओवर ब्रिज, वेटिंग एरिया, यात्री विश्राम कक्ष, टिकट काउंटर की भी जांच की जाए। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है अब इस युवक से इस मामले में पूछताछ कर रही है।

Read More:- मध्यप्रदेश में कई बार बदला अचानक मौसम, मार्च में भी दिखेगा बदले हुए मौसम का असर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?