Home » राजनीति » Kangana Ranaut ने कांग्रेस पर साधा निशाना; कहा- “उनकी खबरें कभी काम की नहीं”

Kangana Ranaut ने कांग्रेस पर साधा निशाना; कहा- “उनकी खबरें कभी काम की नहीं”

Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut’s jibe at Congress : भारत का राजनीतिक माहौल इन दिनों खूब गरमाया हुआ है। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र (Kangana Ranaut) चल रहा है। ऐसे में सत्र की शुरुआत से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। सदन में कभी SIR और वोट चोरी जैसे मुद्दों पर हंगामा हो रहा है, तो कभी विपक्ष सरकार पर गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगा रहा है। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी लगातार कह रही है कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। साथ ही सत्र को भी बाधित कर रहा है। ऐसे माहौल में हर दिन नए बयान, नए आरोप और नई राजनीतिक सरगर्मियां देखने को मिल रही हैं। इसी बीच बीजेपी सांसद कंगना रनौत का बयान अचानक चर्चा का विषय बन गया है।

जी हां, लोकसभा में एसआईआर पर चर्चा के दौरान कंगना रनौत ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए बड़ा बयान दिया। कंगना ने कहा कि कांग्रेस वालों, तुम लोग अभी तक समझ नहीं पाए। प्रधानमंत्री मोदी EVM हैक नहीं करते, वो तो लोगों के दिल हैक करते हैं।

Kangana Ranaut: सदन में बढ़ी हलचल

उनका बयान सुनते ही सदन में हलचल बढ़ गई और सत्ता पक्ष की तरफ से मेज थपथपाने की आवाजें आने लगीं। कंगना ने कहा कि विपक्ष ने पूरे सत्र में हर तरह की चालें चलीं, लेकिन कोई भी मुद्दा आगे नहीं बढ़ा पाए। इसके अलावा, कंगना ने सदन न चलने देने को लेकर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा चाहती थी, मगर विपक्ष सिर्फ आरोप लगाकर माहौल खराब करता रहा। एसआईआर हो, वोट चोरी हो या वंदे मातरम्… हर मुद्दे पर विपक्ष सिर्फ शोर मचाता रहा है। उन्हें न तो किसी भी मुद्दे पर चर्चा करना है और न ही वह कोई भी समाधान चाहते हैं।

पहले भी साध चुकी हैं निशाना

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा हो। इससे पहले भी वह कई बार उनके खिलाफ बयान दे चुकी हैं।
जर्मनी दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर कंगना ने कहा कि मैं राहुल गांधी के दौरों की कोई खबर नहीं रखती, उनकी खबरें कभी काम की होती ही नहीं। उनके चरित्र में कोई ताकत नहीं है, मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। इसके बाद कंगना के इस बयान ने भाजपा समर्थकों के बीच खूब चर्चा बटोरी, जबकि कांग्रेस नेताओं ने इसे ओवरएक्टिंग बताया।

कांग्रेस का दावा

राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर भाजपा लगातार हमला बोलती रही है। इस बार भी पार्टी ने उन्हें टूरिज्म पॉलिटिशियन कह दिया। भाजपा नेताओं का आरोप है कि राहुल गांधी विदेश यात्रा में ज्यादा रहते हैं और संसद तथा पार्टी के कामों को समय नहीं देते। वहीं, कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि विदेश यात्राओं का मुद्दा उठाने से पहले भाजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं की संख्या भी याद रखनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि राहुल गांधी की यात्राएं राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए होती हैं, जबकि भाजपा सिर्फ भ्रम फैलाती है।

Read More: दिल्ली के लाल किले में ऐतिहासिक फैसला, UNESCO ने दिवाली को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में किया शामिल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?