Home » टेक न्यूज़ » Jio, Airtel, VI, BSNL यूजर्स को 127000 नंबर से मिल रहे SMS; जानें कौन भेज रहा मैसेज?

Jio, Airtel, VI, BSNL यूजर्स को 127000 नंबर से मिल रहे SMS; जानें कौन भेज रहा मैसेज?

127000
127000

पिछले कुछ दिनों से देशभर में Jio, Airtel, VI और BSNL के कई मोबाइल यूजर्स के फोन पर 127000 नंबर से लगातार मैसेज आ रहे हैं। लोगों को अचानक आ रहे इस नमबर से SMS से घबरा जाते हैं, क्योंकि नंबर न तो कोई बैंकिंग हेल्पलाइन जैसा लगता है और न प्रमोशनल लगता है, लेकिन इसकी असलियत इससे बिल्कुल उलट है। बता दें कि यह संदेश टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) और रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) मिलकर भेज रहे हैं।

दरअसल, ये मैसेज उनके Digital Consent Acquisition (DCA) Pilot Project यानी डिजिटल कंसेंट पायलट का हिस्सा है। अब बैंक और वित्तीय संस्थाओं से आने वाले प्रमोशनल संदेशों पर यूजर का पूरा नियंत्रण होगा।

127000 है नया सिस्टम

अब तक अगर किसी ने सालों पहले बैंक में कोई फॉर्म भरकर प्रमोशनल SMS की अनुमति दे दी हो, तो उसे वापस बंद कराना बहुत मुश्किल था। लोग टेलीकॉम कंपनी से शिकायत करते-करते थक जाते थे, फिर भी मैसेज रुकते नहीं थे। TRAI को यह दिक्कत लंबे समय से पता थी, जिसपर तेजी से काम हो रहा था। इसलिए अब RBI और TRAI ने मिलकर एक नई व्यवस्था लागू करने की शुरुआत की है। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत बैंक पुराने कागजी फॉर्म, लिखित परमिशन, पुराने रिकॉर्ड को डिजिटल पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं। इससे यूजर खुद सिस्टम में जाकर अपने सभी पुराने हां/ना वाले परमिशन को अपडेट कर सकता है।

कैसा होता है मैसेज?

बता दें कि इस नंबर से भेजा जा रहा SMS पूरी तरह स्टैंडर्ड होता है। इसमें किसी भी तरह की संदिग्ध लाइन या विज्ञापन जैसा कुछ नहीं है। मैसेज में सिर्फ एक सिक्योर्ड लिंक दिया जाता है, जिस पर क्लिक करते ही आप आधिकारिक कंसेंट मैनेजमेंट पोर्टल पर पहुंच जाते हैं। यहां मोबाइल नंबर से लॉग-इन करते ही यह दिख जाता है कि आपने किन-किन बैंकों को प्रमोशनल मैसेज भेजने की इजाजत दे रखी है। आप चाहे तो पुरानी परमिशन बंद कर सकते हैं। नई मंजूरी दे सकते हैं या फिर मौजूदा सेटिंग्स वैसी ही रहने दे सकते हैं। इसके बाद सब कुछ आपकी मर्जी से होगा।

यह बैंक शामिल

  • SBI
  • PNB
  • ICICI बैंक
  • HDFC बैंक
  • एक्सिस बैंक
  • कोटक महिंद्रा
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • कैनरा बैंक
  • इंडसइंड बैंक
  • इंडियन ओवरसीज बैंक
  • पंजाब एंड सिंध बैंक

न घबराएं

कुछ यूजर्स को लगा कि 127000 से आने वाला संदेश स्पैम या फ्रॉड हो सकता है। लेकिन यह पूरी तरह आधिकारिक और सुरक्षित है। इससे बैंकिंग SMS पर आपका नियंत्रण होगा। अनचाहे मैसेज बंद हो जाएंगे और हर कंसेंट का डिजिटल रिकॉर्ड रहे यानी मैसेज आपके फोन पर आएगा या नहीं इसका फैसला आपका होगा।

Read More : Vijay Hazare Trophy के लिए 50 संभावित खिलाड़ियों लिस्‍ट जारी, देखें यहां

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?