Home » राजनीति » Jamui Train Accident पर बड़ी अपडेट आई सामने; समन्वय के अभाव में गलत रूट पर चली हावड़ा-अमृतसर मेल

Jamui Train Accident पर बड़ी अपडेट आई सामने; समन्वय के अभाव में गलत रूट पर चली हावड़ा-अमृतसर मेल

Jamui Train Accident
Jamui Train Accident

Jamui Train Accident Update : बिहार के जमुई जिले में मालगाड़ी दुर्घटना के बाद रेल यातायात की व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। लगातार तीन दिनों से ट्रेनों के डायवर्जन ने हजारों यात्रियों को मुश्किल में डाल दिया है। कड़ाके की ठंड के बीच यात्री प्लेटफॉर्म, पूछताछ काउंटर और स्टेशन परिसर में भटकते नजर आ रहे हैं। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि लोगों को यह तक साफ नहीं है कि उनकी ट्रेन आखिर किस रास्ते से जाएगी।

पूर्व रेलवे ने यात्रियों को भरोसा दिलाया था कि 27 दिसंबर को अमृतसर-हावड़ा मेल और 28 दिसंबर को राजेंद्र नगर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन को पटना, गया, धनबाद और आसनसोल होते हुए चलाया जाएगा। इसी रूट के आधार पर यात्रियों ने अपनी यात्रा की योजना बनाई, लेकिन स्टेशन पहुंचने पर उन्हें पता चला कि ट्रेनें बिल्कुल अलग दिशा में निकल चुकी हैं।

Jamui Train Accident Update: दानापुर मंडल का अलग फैसला

जानकारी के मुताबिक, दानापुर रेल मंडल ने इन दोनों ट्रेनों को तय परिवर्तित मार्ग के बजाय किउल, भागलपुर, गुमानी और बर्द्धमान होकर चलाने का फैसला कर लिया। इतना ही नहीं, इस बदले हुए रूट को इंटीग्रेटेड कोचिंग मैनेजमेंट सिस्टम (ICMS) में भी दर्ज कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि यात्रियों के पास न तो समय पर सूचना पहुंची और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। मामला तब और तूल पकड़ गया जब पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल के डीआरएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सार्वजनिक रूप से आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने साफ लिखा कि दानापुर रेल मंडल द्वारा की गई रूटिंग, पूर्व रेलवे के आधिकारिक COIS संदेश के अनुरूप नहीं है। यह टिप्पणी रेलवे के अंदरूनी तालमेल की कमी को उजागर करती है।

यात्री परेशान

डीआरएम हावड़ा ने पूर्व मध्य रेल से तत्काल समन्वय स्थापित करने की अपील भी की, ताकि ट्रेनों के मार्ग निर्धारण में एकरूपता बनी रहे। उनका कहना था कि बिना तालमेल के ऐसे फैसले न केवल परिचालन को मुश्किल बनाते हैं, बल्कि यात्रियों की परेशानी कई गुना बढ़ा देते हैं। वहीं, यात्रियों का कहना है कि ठंड के मौसम में अचानक रूट बदल जाना उनके लिए किसी सजा से कम नहीं है। कई लोग अपने गंतव्य से सैकड़ों किलोमीटर दूर उतरने को मजबूर हुए। न स्टेशन पर स्पष्ट जानकारी मिली, न कोई वैकल्पिक सहायता मिल पाई।

Read More : Jamui Train Accident: मालगाड़ी के पटरी से उतरने से टला बड़ा हादसा, चंद सेकेंड पहले उसे ट्रैक से गुजरी थी पूर्वांचल एक्सप्रेस

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?