Home » उत्तराखंड » चीन युद्ध के दौरान उजड़ा जादूंग गांव फिर होगा पुनर्जीवित, लगभग 23 परिवारों को मिलेंगे यहां घर

चीन युद्ध के दौरान उजड़ा जादूंग गांव फिर होगा पुनर्जीवित, लगभग 23 परिवारों को मिलेंगे यहां घर

Uttarakhand News:- उत्तराखंड में चीन युद्ध के दौरान एक गांव खाली किया गया था। इस गांव का नाम जादूंग गांव है। अब खबर है कि केंद्र सरकार की तरफ से चलाई गई वाइब्रेट विलेज योजना के तहत इस गांव को पुनर्जीवित किया जा रहा है। उत्तरकाशी जिले के सीमावर्ती जादूंग गांव अब पर्यटन के लिए आबाद किया जाएगा।

गांव को किया जाएगा पुनर्जीवित

प्रदेश सरकार अब इस गांव में रहने के लिए 23 परिवारों को रहने के लिए इस पहाड़ी इलाके में घर देगी। इसी के अंतर्गत अब गढ़वाल मंडल विकास नियम ने यहां पर 6 घर बनवाने का कार्य शुरू कर दिया है। नेलांग घाटी के पास में एक ऐतिहासिक सीमावर्ती गांव है। यहां पर अब पुनर्निर्माण किया जाएगा।

युद्ध के दौरान हुआ था गांव खाली

भारत और चीन का युद्ध सन् 1962 के दौरान हुआ था। इसी समय इस गांव को खाली किया गया था। इस युद्ध के समय पुर गांव को खाली करके कहीं और रहने के लिए भेज दिया गया था। अब ऐसे में जब सब कुछ ठीक है गांव में और अवस्थापना विकास और अन्य सुविधाएं बढ़ाने की योजना तैयार की जा रही है। यहां पर लगभग 23 परिवारों को घर बनाकर देंगे और इन्हें यहां रहने के लिए लाया जाएगा ताकि यह गांव वापस से आबाद हो सके।

Read More:- कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते मध्यप्रदेश में कई स्कूल बंद, यातायात भी हो रहा प्रभावित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?