Vastu Tips:- वास्तु शास्त्र के मुताबिक कई ऐसे पौधे हैं जो घर में लगाना बहुत शुभ माने जाते हैं। इन्हीं में से कई ऐसे पौधे हैं जो घर में अगर आप लगते हैं तो वास्तु दोष नहीं लगता है। घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। हिंदू धर्म में कई ऐसे पेड़ पौधे है जो घर में लगाना बहुत ही शुभ होता है। अगर आप इन्हीं में से एक पौधा आंवला को घर में लगाते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए इससे जुड़ा वास्तु शास्त्र क्या कहता है।
आंवले के पौधे की पूजा
हिंदू धर्म में कई ऐसे पौधे होते हैं जिनकी वास्तु के मुताबिक पूजा पाठ की जाती है, क्योंकि ऐसा करना शुभ माना जाता है। पूजने वाले पौधों में से आंवले का पेड़ भी एक ऐसा पौधा है जिसे पूजा जाता है। अगर आप इसे सही दिशा में लगाते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है।
आंवले का पौधा कहां लगाएं
वास्तु शास्त्र के मुताबिक आंवले का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे अगर आप लगाते हैं तो इसकी सही दिशा उत्तर दिशा मानी जाती है। उत्तर दिशा में आंवले का पौधा लगाना शुभ होता है। इसके अलावा पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं।
घर में बढ़ेगी सुख शांति और समृद्धि
अगर आप घर में आंवले का पौधा लगाते हैं तो ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि और शांति बढ़ती है। सफलता के नए मार्ग खुलते हैं और धन की बढ़ोतरी होती है। यह पौधा लगाने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहती है।
घर में होगा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश
अगर आप घर में आंवले का पौधा लगाते हैं तो घर से पैसों की दिक्कत समाप्त हो जाती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है। इस पौधे के घर में लगने से पॉजिटिव एनर्जी हमेशा के लिए बनी रहती है।
Read More:- सोना-चांदी के भाव में पकड़ी रफ्तार, जाने आज कितना हाई गया बाजार में भाव





