Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » वास्तु के अनुसार बेडरूम में प्लांट लगाना शुभ है या अशुभ? जाने क्या कहता है वास्तु शास्त्र

वास्तु के अनुसार बेडरूम में प्लांट लगाना शुभ है या अशुभ? जाने क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips:- वास्तु के अनुसार घर में प्लांट लगाना वैसे तो शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेडरूम में प्लांट लगाना शुभ है या अशुभ? आज हम आपको बताते हैं कि बेडरूम में डेकोर के तौर पर इनडोर प्लांट कई लोग लगाते हैं। लोग बेडरूम में डाइनिंग और लिविंग एरिया में भी इनडोर प्लांट लगा देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह अशुभ माना जाता है। क्या आपको इस बात की जानकारी है कि बेडरूम में कभी भी इनडोर प्लांट्स नहीं लगना चाहिए। आइए ऐसा क्यों इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बेडरूम में पौधे लगाना है अशुभ

बेडरूम में डेकोर के लिए कई लोग इनडोर प्लांट्स लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेडरूम में प्लांट्स लगाना अशुभ माना जाता है। हालांकि आप बेडरूम में आर्टिफिशियल पौधे रख सकते हैं। इससे कोई प्रॉब्लम नहीं है लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि उनका साफ सुथरा रखना है इस पर धूल मिट्टी नहीं जमनी चाहिए वर्ना इससे कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती है। इसके साथ ही कोई नोकदार या कांटेदार पौधा रूम में ना रखें। इस बात का खास ध्यान रखें कि गमले में डाली गई मिट्टी किसी शमशान या कूड़ेदान की जगह से लाई हुई ना हो इससे वास्तु खराब होता है और कई प्रकार के दिक्कत आती है।

कुछ सावधानियां बरतें

वास्तु के अनुसार घर के अंदर कभी भी खुशबूदार पौधे बिल्कुल नहीं लगना चाहिए, क्योंकि यह अशुभ माने जाते हैं। कभी भी चौड़े पत्ते वाले पौधे और नीचे झुकी हुई बेल ऐसे पौधे घर में ना लगे। घर में कांटेदार पौधे बिल्कुल ना लगे इससे नेगेटिव एनर्जी घर में आती है। घर का माहौल तनाव भरा होता है घरों के लोगों में चिड़चिड़ापन आता है और घर में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। इसलिए पौधे लगाते समय इन बातों का खास ध्यान रखें।

Read More:- ऋषिकेश में तैयार हुए 49 करोड़ के जानकी सेतु में पड़ी दरारें, करोड़ों की लागत फिर भी गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?