अक्सर आपने देखा होगा कि लगभग सभी हिंदू धर्म के लोगों के घर में तुलसी के पौधे आंगन में लगाए जाते हैं। तुलसी को हिंदू धर्म में अत्यंत पूजनीय माना जाता है। रोजाना इसकी पूजा की जाती है जल चढ़ाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में लगाई हुई तुलसी बार-बार क्यों सूखती है। आखिर घर में लगी तुलसी का सूखना शुभ है या अशुभ इससे जुड़ा वास्तु शास्त्र क्या है और ऐसा क्यों होता है कि तुलसी का पौधा बार-बार सूख जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
तुलसी के सूखने का कारण
तुलसी का पौधा बार-बार सुखना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आपके घर में लगी हुई तुलसी बार-बार सूख जाती है तो साफ है कि आपके घर में किसी की बुरी नजर लगी है। इसके साथ ही आपके घर में नेगेटिविटी आ चुकी है। इसके साथ ही तुलसी का सूखना पितृ दोष के संकेत भी देता है। घर में तुलसी को सूखने ही घर से हटा देना चाहिए वर्ना इससे नेगेटिविटी बढ़ती है।
इस बात का खास ध्यान रखें की तुलसी को फेंकना नहीं है। इसलिए से हुई में लपेटकर इसकी डंडियों को पूजा घर में जला दे जलाते समय इस पर सरसों का तेल डालें इससे घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवेश होता है।
इस समस्या का समाधान
घर में अगर बार-बार तुलसी का पौधा सूख रहा है तो आपको बिल्कुल भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है इस बात का खास ध्यान रखें की आप सबसे पहले यह देखें कि तुलसी का पौधा सही दिशा में लगा होना चाहिए। तुलसी का पौधा हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा बहुत ही फलदाई माना जाता है। अगर इसे आप गलती से दक्षिण दिशा में लगाते हैं तो यह बार-बार सूख जाता है। इसलिए इन बातों का खास ख्याल रखें।
Read More:- जल्द मार्केट में एंटर होगा Oneplus का बाहुबली स्मार्टफोन, देखें जबरदस्त डिस्प्ले और तगड़ा कैमरा





