Home » राजनीति » Iran-Israel War के बीच मिडिल ईस्ट में तनाव, एअर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स रद्द

Iran-Israel War के बीच मिडिल ईस्ट में तनाव, एअर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स रद्द

Iran-Israel War
Iran-Israel War

Iran-Israel War : 1 मार्च 2026 को ईरान की सरकारी मीडिया ने पुष्टि की कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। इस खबर के साथ ही मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं। तनाव बढ़ने के कारण दुनियाभर की एयरस्पेस पाबंदियों और उड़ानों में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एहतियात के तौर पर एअर इंडिया ने लंदन, शिकागो, पेरिस, टोरंटो और न्यूयॉर्क जैसी लंबी दूरी की महत्वपूर्ण उड़ानों को रद कर दिया है। एअर इंडिया का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और एयरस्पेस की अनिश्चित परिस्थितियों को देखते हुए उठाया गया है।

मिडिल ईस्ट में हालात और बिगड़ गए जब दुबई के बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ। इसके बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों का संचालन अगले आदेश तक रोक दिया गया। इससे एशिया-यूरोप और अमेरिकी उड़ानों के रूट भी प्रभावित हुए हैं।

Iran-Israel War

डीजीसीए ने एयरलाइंस को 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह दी है। यात्रियों को निर्देश दिया गया है कि वे एयरपोर्ट न जाएं और अपनी फ्लाइट के ताजा शेड्यूल की जानकारी सीधे एयरलाइन से लें। विशेषज्ञों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यह कदम आवश्यक था। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट बदलने और कैंसिलेशन से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। विशेषज्ञों ने चेताया है कि आगामी कुछ दिनों में और भी उड़ान बदलाव संभव हैं।

  • यात्रियों को एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट जाने से बचना चाहिए।
  • फ्लाइट अपडेट और रूट चेंज के लिए एयरलाइन से लगातार संपर्क बनाए रखें।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल के बीच जंग के कारण वैश्विक हवाई यातायात पर असर गहरा हुआ है। यात्रियों को सुरक्षित रहने और फ्लाइट अपडेट लगातार चेक करने की सलाह दी जा रही है।

रद्द हुई प्रमुख फ्लाइट्स की सूची

रूट फ्लाइट नंबर
दिल्ली – लंदन / लंदन – दिल्ली AI161 / AI162 और AI111 / AI112
मुंबई – लंदन / लंदन – मुंबई AI129 / AI128
दिल्ली – न्यूयॉर्क / न्यूयॉर्क – दिल्ली AI101 / AI102
दिल्ली – शिकागो / शिकागो – दिल्ली AI127 / AI126
दिल्ली – टोरंटो / टोरंटो – दिल्ली AI187 / AI188 और AI189 / AI190
दिल्ली – फ्रैंकफर्ट / फ्रैंकफर्ट – दिल्ली AI205 / AI206

Read More : England से हार के बाद न्यूजीलैंड की सांसें अटकीं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?