IPL 2026 : आईपीएल 2026 से पहले केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स का दामन थाम लिया है। टीम मैनेजमेंट ने उनके अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें राहुल का अंदाज अलग ही नजर आया। मैदान पर कदम रखते ही उन्होंने अपने खास स्टाइल में एंट्री ली, जिसे देखकर फैंस में उत्साह साफ दिखा। स्टेडियम में पहुंचते ही राहुल ने अपनी मशहूर ‘कांतारा’ स्टाइल सेलिब्रेशन दोहराया।
यह वही अंदाज है, जिसने पहले भी फैंस को दीवाना बना दिया था। कांतारा से प्रेरित इस सेलिब्रेशन में राहुल ने अपनी छाती ठोकी और बैट को जमीन पर घुमाकर जोश दिखाया। उनका यह अंदाज मैदान पर आत्मविश्वास और आक्रामकता दोनों को दर्शाता है।
IPL 2026
इस सेलिब्रेशन की शुरुआत उस मुकाबले से जुड़ी है, जब राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शानदार पारी खेली थी। 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 53 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए थे। आमतौर पर शांत रहने वाले राहुल उस मैच में पूरी तरह बदले हुए नजर आए थे और जीत के बाद उनका आक्रामक जश्न चर्चा में आ गया था। दिल्ली कैपिटल्स ने राहुल के स्वागत में खास मैसेज भी साझा किया। टीम ने उनके पुराने बयान को याद करते हुए लिखा, “ये तेरा ग्राउंड है राहुल, वेलकम बैक होम।” इस पोस्ट ने साफ कर दिया कि टीम राहुल से इस सीजन में बड़ी उम्मीदें लगाए बैठी है।
Evenings in Delhi with KL 😍🔥 pic.twitter.com/CkJ1y9gfPF
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 25, 2026
पहला मुकाबला होगा बेहद खास
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 1 अप्रैल को खेलेगी। यह मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ में होगा। यह मैच इसलिए भी खास रहेगा क्योंकि राहुल अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। दिल्ली की टीम इस बार संतुलित नजर आ रही है और राहुल जैसे अनुभवी बल्लेबाज के आने से उसकी बल्लेबाजी को मजबूती मिली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि नए माहौल में राहुल किस तरह अपनी छाप छोड़ते हैं और टीम को कितनी ऊंचाई तक ले जाते हैं।
Read More : IPL 2026 से पहले याद आए 2008 के अटूट रिकॉर्ड, पढ़ें यहां…




