Home » स्पोर्ट्स » IPL 2026: डबल हेडर में दिल्ली-राजस्थान की जीत, पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

IPL 2026: डबल हेडर में दिल्ली-राजस्थान की जीत, पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

IPL
IPL

IPL 2026 : Indian Premier League 2026 का पहला डबल हेडर शनिवार को खेला गया, जिसमें दो बड़े मुकाबले देखने को मिले। दिन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया, जबकि शाम के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को करीबी मुकाबले में मात दी। इन दोनों नतीजों के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

Delhi Capitals और Mumbai Indians के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए, जिसमें Suryakumar Yadav ने 51 रन की पारी खेली। जवाब में दिल्ली ने लक्ष्य को 11 गेंद पहले हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की।

IPL 2026: दिल्ली-राजस्थान की जीत

दिल्ली की जीत के हीरो Sameer Rizvi रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 90 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा, Pathum Nissanka ने भी 44 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। शाम को Rajasthan Royals और Gujarat Titans के बीच मुकाबला खेला गया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। Yashasvi Jaiswal ने 55 और Dhruv Jurel ने 75 रन की शानदार पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 204 रन ही बना सकी। Sai Sudharsan ने अर्धशतक जरूर लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। आखिरी ओवर में 11 रन की जरूरत थी, लेकिन Tushar Deshpande ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन दिए। वहीं Ravi Bishnoi ने 4 विकेट लेकर मैच में अहम भूमिका निभाई।

पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव

इन दोनों जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में टॉप-2 में पहुंच गई हैं। वहीं Hardik Pandya की गैरमौजूदगी में मुंबई को इस सीजन की पहली हार झेलनी पड़ी। दूसरी तरफ Shubman Gill के बिना उतरी गुजरात टाइटंस का अभी तक खाता भी नहीं खुल सका है।

IPL 2026 प्‍वाइंट्स टेबल

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
राजस्‍थान रॉयल्‍स 2 2 0 4 +2.233
दिल्‍ली कैपिटल्‍स 2 2 0 4 +1.170
पंजाब किंग्‍स 2 2 0 4 +0.637
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 1 0 2 +2.907
सनराइजर्स हैदराबाद 2 1 1 2 +0.469
मुंबई इंडियंस 2 1 1 2 -0.206
गुजरात टाइटंस 2 0 2 0 -0.424
लखनऊ सुपर जायंट्स 1 0 1 0 -1.397
कोलकाता नाइटराइडर्स 2 0 2 0 -1.964
चेन्‍नई सुपर किंग्‍स 2 0 2 0 -2.562

Read More : India-Bangladesh क्रिकेट रिश्तों में पिघलन, नए दौर की आहट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?