IPL 2026 : Indian Premier League 2026 का 19वां सीजन शनिवार से शुरू हो रहा है। अगले करीब दो महीनों तक देशभर में क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। इस दौरान 10 टीमें कुल 74 मुकाबलों में अपनी ताकत आजमाएंगी और खिताब के लिए जोर लगाएंगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला M. Chinnaswamy Stadium में खेला जाएगा, जहां मौजूदा चैंपियन Royal Challengers Bangalore का सामना Sunrisers Hyderabad से होगा। दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत सीजन की शुरुआत को और भी रोमांचक बना देगी।
इस बार आईपीएल की शुरुआत बिना भव्य उद्घाटन समारोह के होगी। Board of Control for Cricket in India ने यह फैसला पिछले साल हुई दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए लिया है। बेंगलुरु में विजय जुलूस के दौरान 11 प्रशंसकों की मौत के बाद इस बार सादगी के साथ टूर्नामेंट शुरू करने का निर्णय लिया गया।
IPL 2026 का आज से आगाज
ओपनिंग मैच से पहले उन 11 दिवंगत प्रशंसकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। स्टेडियम में एक स्मारक पट्टिका लगाई जाएगी और 11 सीटें हमेशा के लिए खाली रखी जाएंगी। मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा, जिससे पूरा माहौल भावुक हो सकता है। शुरुआत सादगी से हो रही है, लेकिन टूर्नामेंट का अंत भव्य अंदाज में किया जाएगा। 31 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले शानदार समापन समारोह आयोजित करने की योजना बनाई गई है, जिसमें बड़े कलाकारों और कार्यक्रमों की झलक देखने को मिल सकती है।
The iconic trophy in all its glory 🏆
We 𝗖𝗔𝗡𝗡𝗢𝗧 𝗪𝗔𝗜𝗧 for #TATAIPL 2026 🤩 pic.twitter.com/VuXKUUgL1C
— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2026
मैचों और वेन्यू का पूरा प्लान
इस सीजन में लीग के 70 मुकाबले 13 अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे। कुछ दिनों में डबल हेडर यानी एक दिन में दो मैच भी होंगे। कई टीमों ने दो-दो होम ग्राउंड चुने हैं, जिससे फैंस को अलग-अलग शहरों में मैच देखने का मौका मिलेगा। आईपीएल के इतिहास में Chennai Super Kings और Mumbai Indians सबसे सफल टीमें रही हैं, जिन्होंने पांच-पांच बार खिताब जीता है। वहीं, कोलकाता तीन बार और अन्य टीमें एक-एक बार ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं।
हर बार की तरह इस बार भी फैंस को हाई स्कोरिंग मैच, कड़े मुकाबले और नए सितारों के उभरने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि कौन सी टीम इस सीजन में बाजी मारकर इतिहास रचती है।
Read More : IPL: 10 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी हैदराबाद, बदलेगी किस्मत




