IPL 2026 : Abhishek Sharma के लिए यह साल उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, लेकिन अब उनकी नजर पूरी तरह आईपीएल 2026 पर टिकी हुई है। 28 मार्च से शुरू हो रहे इस सीजन में वह एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। पहले ही मुकाबले में उनकी टीम Sunrisers Hyderabad का सामना गत चैंपियन Royal Challengers Bengaluru से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के मशहूर M. Chinnaswamy Stadium में खेला जाएगा, जहां हमेशा बल्लेबाजों की परीक्षा भी होती है और मौका भी।
हाल ही में खेले गए ICC Men’s T20 World Cup 2026 में अभिषेक की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। शुरुआती तीन मुकाबलों में वह खाता तक नहीं खोल पाए, जिससे आलोचनाएं भी तेज हो गईं।
IPL 2026
इसके बाद, उन्होंने खुद को संभाला और अगले मैचों में दो अर्धशतक जड़कर अपनी क्षमता का परिचय दिया। टूर्नामेंट के फाइनल में उनकी अहम पारी ने टीम की जीत में योगदान दिया। बावजूद इसके, पूरे टूर्नामेंट में 8 पारियों में उनके बल्ले से कुल 141 रन ही निकल पाए, जो उनके स्तर के हिसाब से औसत प्रदर्शन माना गया। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज AB de Villiers ने अभिषेक को खास सलाह दी है। उनका कहना है कि युवा खिलाड़ियों को दबाव से घबराने की बजाय उसे अपने खेल का हिस्सा मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ी अपने खेल के प्रति जुनून बनाए रखे और मैदान पर उसी उत्साह के साथ लौटे, जैसा बचपन में होता है, तो वह खुद को और बेहतर बना सकता है। डिविलियर्स के मुताबिक, दबाव के बीच खेलना ही बड़े खिलाड़ियों की असली पहचान बनाता है।
विराट कोहली का उदाहरण भी दिया
डिविलियर्स ने बातचीत के दौरान Virat Kohli का उदाहरण भी दिया। उन्होंने बताया कि कोहली ने अपने करियर में हर मुश्किल दौर में एक ही चीज की अपने खेल पर लगातार काम किया। यही कारण है कि वह लंबे समय तक दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल रहे। उनका मानना है कि अभिषेक भी उसी राह पर चल सकते हैं, क्योंकि उनमें प्रतिभा और आत्मविश्वास दोनों मौजूद हैं। दिलचस्प बात यह है कि औसत प्रदर्शन के बावजूद अभिषेक की स्थिति International Cricket Council की टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में बेहद मजबूत बनी हुई है।
19 मार्च को जारी सूची के अनुसार वह 875 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर हैं। पिछले आईपीएल सीजन में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 439 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। ऐसे में आईपीएल 2026 में उनसे एक बार फिर विस्फोटक प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
Read More : IPL में गेंदबाजों का जलवा, जानिए किनने डाली डॉट गेंदें




