Home » उत्तराखंड » उत्तरकाशी के जिला न्यायालय में बम और आरडीएक्स की सूचना, खबर के बाद मची अफरा-तफरी

उत्तरकाशी के जिला न्यायालय में बम और आरडीएक्स की सूचना, खबर के बाद मची अफरा-तफरी

Uttarakhand News:- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में जिला न्यायालय के आधिकारिक ईमेल आईडी पर सोमवार के दिन कोर्ट में बम और आरडीएक्स रखने की सूचना दी गई थी। खबर मिलने के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। इस मामले में पुलिस को जैसे ही सूचना मिले पुलिस ने तुरंत परिसर को खाली कर दिया और यहां पर सब तरफ जांच की। इतना ही नहीं बम निरोधक दस्ता और एसटीएफ और खुफिया एजेंसी को भी बुलाया गया। जांच की गई लेकिन यहां पर ऐसा कुछ भी नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने इसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

न्यायालय को ईमेल पर मिली थी धमकी

पुलिस की जानकारी के मुताबिक उनका कहना है कि सोमवार को सुबह के समय जिला न्यायालय की ईमेल आईडी पर एक धमकी से भरा हुआ मेल आया था। जिसमें लिखा गया था कि परिसर में 12 किलो आरडीएक्स बम लगा है और जैसे ही लोगों को इसके बारे में पता चला यहां डर का माहौल हो गया।

इस मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद एसपी कमलेश उपाध्याय मय 4 से लेकर मौके पर पहुंचे वाहनों को सड़कों से आने जाने से रोका गया पुलिस ने पूरी जांच पड़ताल की यह जांच पड़ताल शाम तक चली लेकिन ऐसा कुछ भी वहां प्राप्त नहीं हुआ जैसा ईमेल में लिखा गया था।

मामला किया गया दर्ज

एसपी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि जिला न्यायालय को यह धमकी ईमेल आईडी पर मिली थी। जिसमें लिखा गया था कि बम जिला न्यायालय में रखा गया है। जिसके बाद परिसर को खाली करके एसटीएफ और खुफिया एजेंसी ने जांच की लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं मिला नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया है यह मेल कहां से आई है और सघन जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही इस मामले में की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है।

Read More:- मध्यप्रदेश में मौसम बदलेगा करवट, मौसम विभाग ने दी बारिश आंधी और बिजली अलर्ट जारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?