Home » बिजनेस » Indian Railways: जनरल टिकट पर सीधे छूट, डिजिटल भुगतान को रेलवे का बड़ा प्रोत्साहन

Indian Railways: जनरल टिकट पर सीधे छूट, डिजिटल भुगतान को रेलवे का बड़ा प्रोत्साहन

Indian Railways
Indian Railways

Indian Railways : रेलवे ने यात्रियों को डिजिटल माध्यम अपनाने के लिए एक और अहम कदम उठाया है। अब जनरल यानी अनारक्षित टिकट बुक करने वाले यात्रियों को रेलवन एप से टिकट लेने पर सीधे किराए में छूट का फायदा मिलेगा। नई व्यवस्था की खास बात यह है कि छूट किसी एक भुगतान विकल्प तक सीमित नहीं होगी। यात्री यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और गैर-बैंकिंग डिजिटल एप्स के जरिए भुगतान करने पर भी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

रेलवे की यह नई सुविधा 14 जनवरी से लागू की जाएगी। फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है, जो 14 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। रेलवे इस दौरान यात्रियों की प्रतिक्रिया और सिस्टम की कार्यक्षमता का आकलन करेगा। यदि प्रयोग सफल रहा तो इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा।

Indian Railways: जनरल टिकट पर सीधे छूट

अब तक रेलवन एप से अनारक्षित टिकट लेने पर तीन प्रतिशत कैशबैक की सुविधा सिर्फ आर-वॉलेट से भुगतान करने पर ही मिलती थी। इस कारण कई यात्री इसका लाभ नहीं उठा पाते थे। डिजिटल भुगतान को अधिक व्यापक बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने अब सभी डिजिटल मोड पर यह छूट देने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत, यात्रियों को कैशबैक का इंतजार नहीं करना होगा। टिकट बुकिंग के समय ही किराए में तीन प्रतिशत की सीधी कटौती कर दी जाएगी। इससे टिकट की अंतिम कीमत कम हो जाएगी और यात्रियों को तुरंत लाभ दिखाई देगा।

दैनिक यात्रियों को मिलेगी खास राहत

रेलवे का मानना है कि इस फैसले से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों और छोटे रूट पर सफर करने वालों को खास राहत मिलेगी। कम दूरी की यात्रा में भी किराए में बचत होगी, जिससे डिजिटल टिकट लेना और अधिक आकर्षक बन जाएगा। डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने से रेलवे स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर भीड़ कम होने की उम्मीद है। फिलहाल, यह छूट केवल रेलवन एप के जरिए बुक किए गए जनरल टिकटों पर ही लागू होगी। किसी अन्य प्लेटफॉर्म या ऑफलाइन माध्यम से टिकट लेने पर इसका लाभ नहीं मिलेगा।

ऐसे मिलेगा लाभ

  • छूट का लाभ लेने के लिए यात्री को अपने मोबाइल में रेलवन एप डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद आईआरसीटीसी या यूटीएस आईडी से लॉग-इन कर अनारक्षित टिकट का विकल्प चुनना होगा।
  • यात्रा विवरण भरने के बाद किसी भी डिजिटल पेमेंट मोड से भुगतान करते ही क्यूआर कोड वाला डिजिटल टिकट मिल जाएगा, जिसमें छूट पहले से जुड़ी होगी।

Read More : Kirti Azad पर लोकसभा में ई-सिगरेट पीने का आरोप, फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया वीडियो फुटेज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?