Indian Railways : भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, ये ट्रेने पूरी तरह से आम यात्रियों के लिए होंगी। इन ट्रेनों में टिकटिंग प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी होगी, ताकि हर यात्री को सामान सुविधा मिल सके। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन ट्रेनों में किसी तरह का VIP कल्चर नहीं होगा और कोई विशेष कोटा अफसरों या मंत्रियों के लिए आरक्षित नहीं रहेगा।
वंदे भारत स्लीपर में VIP कल्चर के न होने का मतलब साफ है। यात्रियों के लिए किसी तरह के विशेष पास या आरक्षित कोटा नहीं होंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी कोई विशेष पास सिस्टम उपलब्ध नहीं होगा। इन ट्रेनों में केवल कंफर्म टिकट मिलेगा और RAC या वेटिंग का कोई विकल्प नहीं रहेगा।
Indian Railways का बड़ा ऐलान
नयी वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में बेडरोल की क्वालिटी भी बेहतर होगी। यात्रियों को कंबल के कवर समेत उच्च गुणवत्ता वाले बेडरोल उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा स्टाफ का ड्रेस कोड भारतीय परंपरा के अनुरूप रखा जाएगा, जिससे यात्रियों को पूरी तरह देसी अनुभव का अहसास हो।
भारतीय संस्कृति की झलक
रेलवे ने यह भी कहा है कि इन ट्रेनों में मिलने वाले खाने में भारतीय जायकों का स्वाद होगा। इसका उद्देश्य यात्रियों को भारतीय संस्कृति का अनुभव कराना है। नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में किसी भी तरह का कोलोनियल या विदेशी कल्चर शामिल नहीं होगा। स्टाफ का व्यवहार, ड्रेस और ट्रेन की सजावट भी पूरी तरह भारतीय परिवेश से जुड़ी होगी।
Read More :ISRO का PSLV-C62 मिशन फेल, अंतरिक्ष में फंसे अन्वेषा उपग्रह सहित 16 उपग्रह





