Home » स्पोर्ट्स » पहले टी20 में भारत को मिली जीत, विकेट के पीछे से Jitesh Sharma ने रचा इतिहास; MS Dhoni के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

पहले टी20 में भारत को मिली जीत, विकेट के पीछे से Jitesh Sharma ने रचा इतिहास; MS Dhoni के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Jitesh Sharma
Jitesh Sharma

IND vs SA : भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज की शुरुआत ही रोमांच (Jitesh Sharma) से भर गई। बता दें कि इस खेल का आयोजन उडिसा के कटक (MS Dhoni) में किया गया था, जहां खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। मैच के दौरान उन्होंने कुल 4 कैच लपके और इसी के साथ धोनी के उस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, जिसमें धोनी ने भारत में एक टी20 मैच की पारी में सबसे ज्यादा चार डिसमिसल किए थे।

खास बात यह रही कि धोनी और जितेश दोनों ने ये उपलब्धि कटक के इसी मैदान पर हासिल की। जिस तरह धोनी गेंदबाजों का भरोसा होते थे, उसी अंदाज में जितेश ने विकेट के पीछे भरोसेमंद हाथ दिखाए।

Jitesh Sharma: खेली शानदार पारी

बता दें कि जितेश ने ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा और केशव महाराज को कैच पकड़कर वापस भेजा। इनमें दो कैच तो ऐसे थे कि गेंद हवा में गई और दर्शकों ने पहली प्रतिक्रिया में ही समझ लिया मैच में अपनी टीम की जीत पक्की है। हालांकि, धीरे-धीरे खेल थोड़ा पेंचिदा होता गया, लेकिन टीम की मेहनत ने उन्हें विजयी बनाया।

Jitesh Sharma: पिच काफी मुश्किल

मैच की शुरुआत टीम इंडिया के लिए आसान नहीं रही। पिच काफी मुश्किल थी और भारतीय टॉप ऑर्डर शुरुआत में फंसता दिखा। स्कोरबोर्ड लड़खड़ाता रह। पहसे 17/2, फिर 48/3 और उसके थोड़ी देर बाद 104/5 स्कोर हुआ। इस मुश्किल वक्त में वापसी कर रहे हार्दिक पांड्या ने शानदार पारी खेली। उन्होंने मात्र 28 गेंदों में नाबाद 59 रन जड़ दिए। हार्दिक के साथ अंत में शिवम दुबे और जितेश शर्मा ने भी तेज रन जोड़कर भारत को 175 तक पहुंचा दिया।

सर्वाधिक डिसमिसल करना का रिकॉर्ड

कैच खिलाड़ी प्रतिद्वंदी स्थान साल
5 एमएस धोनी इंग्लैंड ब्रिस्टल 2018
4 एमएस धोनी अफगानिस्तान 2010
4 एमएस धोनी पाकिस्तान 2012
4 एमएस धोनी श्रीलंका कटक 2017
4 दिनेश कार्तिक इंग्लैंड 2022
4 जितेश शर्मा दक्षिण अफ्रीका कटक 2025

अफ्रीकी बल्लेबाजों की हालत बुरी

जब दक्षिण अफ्रीका की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो भारतीय गेंदबाजों ने एक-एक करके उन्हें जकड़ लिया। किसी भी बल्लेबाज का बैट नहीं चला और पूरी टीम सिर्फ 74 रन पर सिमट गई। भारत ने मैच एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया। पहला मैच भारत की तरफ से शानदार शुरुआत रहा, पर सबसे बड़ा फायदा टीम इंडिया को मिला।

Read More: Kangana Ranaut ने कांग्रेस पर साधा निशाना; कहा- “उनकी खबरें कभी काम की नहीं”

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?