India Squad Announcement : टी20 विश्व कप 2026 को लेकर भारतीय क्रिकेट में आज सबसे अहम दिन माना जा रहा है। 20 दिसंबर को भारतीय टीम का आधिकारिक ऐलान होना है। मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, चयन समिति के सदस्य और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच लंबी बैठक हो चुकी है। अब सबकी निगाहें उस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं, जहां से टीम इंडिया की तस्वीर साफ होगी। टीम चयन को लेकर उत्सुकता उस वक्त और बढ़ गई, जब कप्तान सूर्यकुमार यादव तय समय से कुछ देर बाद मीटिंग में पहुंचे। इसी वजह से स्क्वॉड के ऐलान में भी हल्की देरी हुई। बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी और फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। 20 टीमों के इस मेगा टूर्नामेंट में भारत अपने खिताब का बचाव करने उतरेगा। टीम इंडिया का ग्रुप शेड्यूल भी काफी चर्चा में है, जिसमें अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स जैसे मुकाबले शामिल हैं।
India Squad Announcement: कप्तान की फॉर्म बनी चिंता
भारतीय टीम का हालिया प्रदर्शन भले ही शानदार रहा हो, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव की व्यक्तिगत फॉर्म चयनकर्ताओं की टेंशन बढ़ा रही है। पिछले कुछ टी20 मुकाबलों में सूर्या का बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है। टीम चयन से पहले सबसे बड़ा सवाल ईशान किशन की वापसी को लेकर है। नवंबर 2023 के बाद से टीम से बाहर चल रहे किशन ने घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड को पहली बार चैंपियन बनाने वाले ईशान ने 10 पारियों में 517 रन ठोक दिए।
रिंकू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं
दूसरी ओर रिंकू सिंह की स्थिति थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। पिछले 10 टी20 मुकाबलों में उनका औसत और स्ट्राइक रेट दोनों निराशाजनक रहे हैं। लगातार मौके न मिलना और हालिया फॉर्म का गिरना उनके लिए परेशानी बन गया है। टी20 विश्व कप करीब आते ही शुभमन गिल भी चयन बहस के केंद्र में हैं। आंकड़ों के लिहाज से उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है, लेकिन ओपनिंग करते हुए वह टीम को वह मजबूती नहीं दे पाए हैं, जिसकी जरूरत है।
Mumbai | The Selection Committee Meeting for Team India’s squad announcement for the upcoming ICC Men’s T20 World Cup is underway at the BCCI headquarters.
(Source: BCCI) pic.twitter.com/qv26N8sokV
— ANI (@ANI) December 20, 2025
संभावित टीम
सूत्रों के मुताबिक, संभावित स्क्वॉड में सूर्यकुमार यादव कप्तान होंगे। उनके साथ शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन और जितेश शर्मा जैसे नाम शामिल हो सकते हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती पर भरोसा जताया जा सकता है। यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ी बैकअप विकल्प के तौर पर रखे जा सकते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत टीम में बदलाव किया जा सके। टी20 विश्व कप से ठीक पहले भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। माना जा रहा है कि आज उसी सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान हो सकता है।
Read More : PM Modi का हेलीकॉप्टर लौटा वापस, इस वजह से बदला प्लान; पढ़ें पूरी खबर





