Home » राजनीति » Airport Terminal: भारत का पहला नेचर थीम एयरपोर्ट टर्मिनल, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन; जानें इसकी खासियत

Airport Terminal: भारत का पहला नेचर थीम एयरपोर्ट टर्मिनल, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन; जानें इसकी खासियत

India's First Nature Themed Airport Terminal
India's First Nature Themed Airport Terminal

India’s First Nature Themed Airport Terminal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय असम दौरे ने राज्य के विकास को नई रफ्तार देने का संदेश दिया है। दरअसल, शनिवार को गुवाहाटी पहुंचते ही उन्होंने लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया। बता दें कि यह पूर्वोत्तर भारत के लिए बदलते दौर की तस्वीर है, जहां इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रकृति और संस्कृति एक साथ दिखाई देगा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने करीब 15,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी अनावरण किया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मौके को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत के पहले नेचर-थीम एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन असम के लिए गर्व का क्षण है।

Airport Terminal का उद्घाटन

उद्घाटन से पहले ही नरेंद्र मोदी ने नए टर्मिनल की झलक शेयर कर दी थी। उन्होंने इसे असम के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़ा बूस्ट बताया था। उनका कहना था कि एयरपोर्ट की बढ़ी हुई क्षमता यात्रियों की सुविधा तो बढ़ाएगी ही, साथ ही व्यापार और पर्यटन को भी नई ऊंचाई देगी। बता दें कि गुवाहाटी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल ‘बैम्बू ऑर्किड्स’ थीम पर आधारित है। इसका डिजाइन असम के प्रसिद्ध कोपौ फूल, स्थानीय बांस और जैव विविधता से प्रेरित है। टर्मिनल के अंदर और बाहर हर जगह असम की सांस्कृति झलकती है।

काजीरंगा की झलक

इस टर्मिनल का स्काई फॉरेस्ट लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। यहां लगभग 1 लाख स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। बता दें कि काजीरंगा नेशनल पार्क से प्रेरित हरियाली, 57 ऑर्किड से प्रेरित खंभे और प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल इसे आम एयरपोर्ट से बिल्कुल अलग बनाता है। करीब 4,000 करोड़ रुपये की लागत से बना यह टर्मिनल लगभग 1.4 लाख वर्ग मीटर में फैला है। इसे सालाना 1.3 करोड़ यात्रियों को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। रनवे, एप्रन, टैक्सीवे और एयरफील्ड सिस्टम में बड़े स्तर पर अपग्रेड किए गए हैं।

Read More : Nagpur Factory में ब्लास्ट से मरे बिहार के 6 मजदूर, CM नीतीश कुमार ने दी परिवारों को आर्थिक सहायता

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?