India Wins : भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को इतिहास में अपना नाम एक बार फिर सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया। हरारे में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से करारी शिकस्त देकर रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और फाइनल में भी दबदबा कायम रखा। खिताबी जीत के कुछ ही घंटों बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम की उपलब्धि को सम्मानित करते हुए 7.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि घोषित की।
बीसीसीआई सचिव देवजित साइकिया ने कहा कि युवा खिलाड़ियों ने बड़े मंच पर असाधारण संयम और आत्मविश्वास दिखाया है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। बीसीसीआई सचिव देवजित साइकिया ने अपने बयान में कहा कि यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की मजबूत नींव का प्रमाण है।
छठी बार विश्व विजेता बना India
उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने दबाव के क्षणों में भी संतुलित क्रिकेट खेला और फाइनल में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को मात दी। बोर्ड की ओर से यह नकद पुरस्कार खिलाड़ियों के समर्पण का सम्मान है। खिताबी मुकाबले में भारत को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी और यहीं से मैच एकतरफा हो गया। वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी विस्फोटक पारी खेली, जिसने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन ठोक दिए।
चौकों-छक्कों की बरसात
वैभव की ऐतिहासिक पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे। इंग्लैंड के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। उनकी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो फाइनल मुकाबले का दबाव और बढ़ाने के लिए काफी था। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। रन रेट का दबाव बढ़ता गया और पूरी टीम 311 रन पर सिमट गई। भारत ने 100 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
𝗖.𝗛.𝗔.𝗠.𝗣.𝗜.𝗢.𝗡.𝗦 🏆
Congratulations to India U19 on winning the ICC Men’s U19 World Cup 2026 👏👏
Their historic 6⃣th title 🫡
Take. A. Bow 🙇
Scorecard ▶️ https://t.co/hisult7mtv #U19WorldCup pic.twitter.com/5a0Pf4wpTw
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
दोहरा सम्मान बने वैभव
फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में निरंतर प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी मिला। यह जीत भारतीय युवा क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य का संकेत मानी जा रही है।
Read More : T20 World Cup 7 फरवरी से शुरु, मैच होगा दिलचस्प





