India – China Tension : शी जिनपिंग बोले- युद्ध लड़ने और जीतने की तैयारी करो, चीन की हर हरकत पर भारत की नजर


दिल्ली। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवान के मुददे पर अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। इसके साथ ही बीते दिनों उन्होंने युद्ध लड़ने, जीतने के लिए तैयारी रहने और क्षमता बढ़ाने का आदेश दिया। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में चीन कोई बडा कदम उठा सकता है। वहीं, रूस और यूक्रेन वॉर के बीच कयास लगाए जा रहे हैं चीन ताइवान पर हमले तेज कर सकता है।
भारत ने भी तैयारियां तेज कीं
इधर, चीन की मंशा को लेकर भारत ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वरिष्ठ सैन्य कमांडरों से कहा कि उन्हें किसी भी आकस्मिक स्थिति में कार्रवाई के लिए तैयार करना चाहिए। यह तैयारी उच्च स्तर पर होनी चाहिए। रक्षा मंत्री ने सैन्य कमांडर सम्मेलन में सुरक्षा और राष्ट्रीय संप्रभुता सुनिश्चित करने के लिए सेना की सराहना की।
कल तक चलेगा सैन्य कमांडर सम्मेलन
उन्होंने कहा, उन्हें भारतीय सेना और उसके नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। सैन्य कमांडर सम्मेलन 11 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान सेना का शीर्ष नेतृत्व मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य और वर्तमान सुरक्षा तंत्र के लिए चुनौतियों के पहलुओं पर विचार-विमर्श करेगा।
किसी देश का नाम नहीं लिया था
हालांकि, जिनपिंग ने किसी भी देश का नाम नहीं लिया था, लेकिन अपनी तैयारियों को पुख्ता करने का निर्देश दिया था। देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के सामने अस्थिरता का खतरा बढ़ने की बात कही थी।
ताइवान मुद्दे पर बढ़ा है तनाव
गौरतलब है कि अगस्त में अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद तनाव बढ़ गया है। चीन ने पेलोसी की यात्रा पर आपत्ति जताई थी। साथ ही ताइवान पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। सरकार का कहना है कि ताइवान उसका अलग द्वीप प्रांत है, उसका जल्द ही चीन का हिस्सा होगा।

India – China Tension : शी जिनपिंग बोले- युद्ध लड़ने और जीतने की तैयारी करो, चीन की हर हरकत पर भारत की नजर

China War : चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की हुंकार- युद्ध के विकल्प से दूर नहीं, क्या ताइवान पर हमला करेगा चीन
-(1).jpg)