IND vs USA : भारतीय क्रिकेट में रिश्ते अक्सर स्कोरबोर्ड से बड़े साबित होते हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत-अमेरिका मुकाबले की शुरुआत भी कुछ ऐसी ही रही। जैसे ही कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए मैदान पर पहुंचे, माहौल औपचारिकता से ज्यादा अपनापन ओढ़े दिखा। उसी क्षण पास से गुजरते रोहित शर्मा पर नजर पड़ी और सूर्या ने टॉस की परवाह छोड़ सीधे जाकर उन्हें गले लगा लिया। स्टेडियम तालियों से गूंज उठा, कैमरे ठहर गए और फैंस को एक यादगार पल मिल गया।
यह सिर्फ एक गले लगना नहीं था, बल्कि वर्षों की साझेदारी और भरोसे का इज़हार था। सूर्या-रोहित की यह केमिस्ट्री पहले भी मैदान पर दिखती रही है, लेकिन टॉस से ठीक पहले हुआ यह दृश्य खास बन गया।
IND vs USA: भारत ने अमेरिका को अपने पहले मैच में 29 रन से हराया
सोशल मीडिया पर वीडियो पल भर में वायरल हो गया और फैंस ने इसे “क्रिकेट से बड़ा रिश्ता” बताया। वानखेड़े में मौजूद हर शख्स इस पल का गवाह बनकर मुस्कुरा उठा। मैच शुरू हुआ तो कहानी पलटती दिखी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक ने झकझोर दिया। टॉप और मिडिल ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे जल्दी लौटे और 13 ओवर में स्कोर 77/6 हो गया। स्टेडियम में सन्नाटा और डगआउट में चिंता साफ दिख रही थी।
कप्तान की पारी ने बदली तस्वीर
ऐसे दबाव में कप्तान सूर्यकुमार यादव आगे आए और मैच की दिशा ही बदल दी। उन्होंने जोखिम लिया, गैप खोजे और गेंदबाजों पर हावी होते चले गए। 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन की पारी ने भारत को संभाल लिया। आखिरकार टीम 9 विकेट पर 161 तक पहुंची एक ऐसा स्कोर जो कुछ देर पहले असंभव लग रहा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम को भारतीय गेंदबाजों ने खुलकर सांस नहीं लेने दी। मोहम्मद सिराज ने नई गेंद से शुरुआती झटके दिए, अर्शदीप सिंह ने कप्तान मोनांक पटेल को शून्य पर लौटा दिया, जबकि अक्षर पटेल ने मध्य ओवरों में शिकंजा कसा। नतीजा यह रहा कि अमेरिका 20 ओवर में 132/9 तक ही पहुंच सका।
Suryakumar Yadav was standing for the toss when he saw Rohit Sharma passing by. He immediately left the toss and ran over to hug Rohit Sharma.❤️
The bond between sky& bRO 🫂🙌 pic.twitter.com/lWCfeiEZlH
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) February 7, 2026
रिकॉर्ड जीत
भारत ने 29 रन से मुकाबला जीतते हुए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार नौवीं जीत दर्ज की जो कि एक नया विश्व रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के पुराने रिकॉर्ड पीछे छूट गए। वानखेड़े की इस रात में आलिंगन की गर्माहट भी थी और रिकॉर्ड की चमक भी और इन दोनों के बीच कप्तान सूर्या की छाप साफ दिखी।
Read More : Pappu Yadav को पटना पुलिस ने आधी रात किया गिरफ्तार, 35 साल पुराने मामले में हुई कार्रवाई





