Home » स्पोर्ट्स » Sanju Samson ने खेली तूफानी पारी, शॉट से चोटिल हुए अंपायर

Sanju Samson ने खेली तूफानी पारी, शॉट से चोटिल हुए अंपायर

IND vs SA Sanju Samson
IND vs SA Sanju Samson

Sanju Samson : अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे आखिरी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में आखिरी वक्त पर बदलाव हुआ। शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण संजू सैमसन को मौका मिला। यह वही संजू हैं, जो हाल के मैचों में टीम से बाहर चल रहे थे और जिनकी ओपनिंग की जगह गिल की वापसी के बाद छिन गई थी। ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका बन गया। संजू सैमसन ने क्रीज पर कदम रखते ही साफ कर दिया कि वह संभलकर नहीं खेलने आए हैं।

उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए और साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर उन्होंने पहले विकेट के लिए तेज गति से 63 रन जोड़ दिए, जिससे भारतीय पारी को मजबूत आधार मिला।

Sanju Samson: अचानक हुआ हादसा

मैच का माहौल पूरी तरह बदला नौवें ओवर में। डोनावान फरेरा की चौथी गेंद पर संजू ने जोरदार शॉट खेला। गेंद सीधे फरेरा की ओर गई, लेकिन वह कैच नहीं पकड़ सके। गेंद उनके हाथ से छिटककर सीधे अंपायर रोहित पंडित के घुटने पर जा लगी। चोट इतनी जोरदार थी कि अंपायर दर्द से कराहते हुए मैदान पर ही लेट गए। अंपायर की हालत देखकर खिलाड़ी और दर्शक दोनों चिंतित हो गए। तुरंत फिजियो मैदान में पहुंचे और अंपायर का इलाज शुरू किया गया। करीब 10 मिनट तक खेल पूरी तरह रुका रहा। इस दौरान भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा अंपायर के पास खड़े रहे और उनका हाथ थामे रखा, ताकि उन्हें सहारा मिल सके।

इलाज के बाद लौटी रफ्तार

फिजियो की देखरेख के बाद जब अंपायर की हालत बेहतर हुई, तब जाकर मैच दोबारा शुरू हो सका। इस अप्रत्याशित घटना ने कुछ देर के लिए पूरे स्टेडियम की सांसें थमा दी थीं, लेकिन खेल फिर से उसी जोश के साथ आगे बढ़ा। हादसे के बाद भी संजू सैमसन का आक्रमण जारी रहा। वह लगातार गैप खोजते रहे और रन बटोरते रहे। हालांकि, जॉर्ज लिंडे की एक शानदार गेंद ने उनकी पारी का अंत कर दिया। संजू उस गेंद को पूरी तरह पढ़ नहीं सके और बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।

बड़ी उपलब्धि

संजू सैमसन ने 22 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। यह पारी भले ही लंबी न रही हो, लेकिन इसी दौरान उन्होंने भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। आलोचनाओं के बीच यह उनके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला पल रहा। इस मुकाबले में रन, विकेट और रणनीतियों के साथ-साथ वह शॉट भी याद रखा जाएगा, जिसने अंपायर को घायल कर दिया।

Read More : Bhopal Metro: 8 साल का इंतज़ार खत्म, 20 दिसंबर को होगा लोकार्पण

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?