Home » स्पोर्ट्स » IND vs SA: केशव महाराज को बीच सीरीज में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें इनकी मैच हिस्ट्री

IND vs SA: केशव महाराज को बीच सीरीज में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें इनकी मैच हिस्ट्री

IND vs SA Keshav Maharaj
IND vs SA Keshav Maharaj

IND vs SA : भारत में चल रही टी20 सीरीज के बीच साउथ अफ्रीका टीम के स्पिनर केशव महाराज एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के दो मुकाबले हो चुके हैं। पहला मैच भारत ने जीता था, जबकि दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। इस बीच मैदान से बाहर भी महाराज के लिए बड़ा मौका आ गया है, उन्हें अपने देश की टी20 लीग SA20 में प्रीटोरिया कैपिटल्स की कप्तानी सौंप दी गई है।

केशव महाराज लंबे समय से साउथ अफ्रीका टीम का हिस्सा हैं। वह टीम के सीनियर खिलाड़ियों में गिने जाते हैं और सीमित ओवरों में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। 40 टी20 इंटरनेशनल में 38 विकेट लेने वाले महाराज को शांति से कप्तानी करने वाले खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है।

IND vs SA: टीम ने किया ऐलान

प्रीटोरिया कैपिटल्स ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि नए सीजन में टीम की कमान अब महाराज संभालेंगे। जनवरी में होने वाली इस लीग को आने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक अहम टूर्नामेंट माना जा रहा है, ऐसे में कैपिटल्स ने महाराज जैसे अनुभवी खिलाड़ी पर भरोसा जताया है। प्रीटोरिया कैपिटल्स की टीम पिछले दो सीजन में एक बार भी लीग का खिताब नहीं जीत सकी है। 2023 में पहला सीजन खेला गया था और उस दौरान टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ट्रॉफी हाथ से निकल गई। इसके बाद से टीम लगातार ऐसे खिलाड़ी की तलाश में थी, जो मैदान पर शांत दिमाग से फैसले ले सके और टीम को आगे बढ़ा सके।

अब फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि केशव महाराज की कप्तानी में टीम अपने खिताबी सूखे को खत्म कर देगी। बता दें कि स्पिनर होने के साथ-साथ महाराज मैदान पर अपनी रणनीतिक सोच के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि, कप्तानी की घोषणा से उनका मनोबल जरूर बढ़ेगा और आगे के मैचों में भी इसका असर दिख सकता है।

IND vs SA: रही ये इकॉनमी

अगर लीग की बात करें तो महाराज ने SA20 में अब तक 33 मैच खेले हैं और 27 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी इकॉनमी 7.3 रही है, जो किसी भी स्पिनर के लिए काफी संतुलित मानी जाती है। इसलिए प्रीटोरिया कैपिटल्स ने उनकी लीडरशिप क्षमता पर भरोसा जताया है। फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में लिखा कि महाराज हमारे लिए अनुभवी कप्तान साबित होंगे। उनके पास तीनों फॉर्मेट का अनुभव है और वह टीम को संयम, साफ सोच और आक्रामक इरादे के साथ आगे बढ़ा सकते हैं। नए सीजन में उनकी मौजूदगी टीम के संतुलन और प्रदर्शन दोनों को मजबूती देगी।

Read More: Uttarakhand के लोगों को नए एलिवेटेड रोड की सौगात, मात्र 2 घंटे में पूरा होगा पांच घंटे का सफर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?