Home » स्पोर्ट्स » IND vs PAK Weather Report: कोलंबो में महामुकाबले पर बारिश का साया, क्या धुल जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मैच?

IND vs PAK Weather Report: कोलंबो में महामुकाबले पर बारिश का साया, क्या धुल जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मैच?

IND vs PAK
IND vs PAK

IND vs PAK Weather Report : टी-20 विश्व कप 2026 का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला आज कोलंबो में खेला जाना है, जहां भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होना है। शहर में सुबह से ही अलग माहौल देखने को मिला। एयरपोर्ट से लेकर होटल तक भारतीय और पाकिस्तानी समर्थकों की भीड़ नजर आई। हालत यह है कि ज्यादातर बड़े होटल फुल हैं और टिकट ब्लैक में बिकने की खबरें भी सामने आई हैं। यह सब बताता है कि इस मैच का रोमांच बाकी मुकाबलों से कितना अलग है।

दिन की शुरुआत क्रिकेट प्रेमियों के लिए सुकूनभरी रही। सुबह के वक्त बारिश नहीं हुई, जिससे उम्मीद जगी कि मैच बिना किसी अड़चन के खेला जा सकेगा। हालांकि, दोपहर बाद मौसम ने करवट लेने के संकेत दिए।

IND vs PAK Weather Report

हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक शाम होते-होते बादल घिर सकते हैं। ऐसे में टॉस और मैच की शुरुआत को लेकर थोड़ी अनिश्चितता बनी हुई है। मौसम विभाग का सबसे बड़ा अलर्ट शाम 6 से 7 बजे के बीच को लेकर है। अनुमान है कि मैच शुरू होने से ठीक पहले तेज बारिश हो सकती है और करीब 5 मिलीमीटर तक पानी गिरने की आशंका है। अगर ऐसा हुआ तो मैदान को सुखाने में वक्त लग सकता है। ग्राउंड स्टाफ पूरी तैयारी में है, लेकिन अंतिम फैसला मौसम के मिजाज पर ही निर्भर करेगा।

ओवर कटने का खतरा

रिपोर्ट के अनुसार, अगर 7 बजे के आसपास बारिश थम भी जाती है, तो शुरुआती दो घंटे में हल्की फुहारें जारी रह सकती हैं। इससे मैच के ओवर घटाने की नौबत आ सकती है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि डकवर्थ-लुईस नियम की भूमिका अहम हो सकती है। हालांकि, रात 8 बजे के बाद बारिश की संभावना पहले के मुकाबले कम बताई जा रही है, जो फैंस के लिए राहत की बात है।

70% तक संभावना

श्रीलंका मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की चेतावनी दी है। इसी वजह से पूरे दिन बारिश की आशंका बनी रही। कुल मिलाकर 70 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई गई है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शाम 7 बजे सीटी बजेगी या नहीं। क्रिकेट प्रेमियों की दुआ है कि बादल छंटें और मुकाबला पूरा 20-20 ओवर का हो।

Read More : IND vs PAK T20 World Cup 2026: मैच से पहले डगआउट में सांप, कोलंबो में रोमांच के साथ बारिश का भी खतरा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?