Home » स्पोर्ट्स » IND vs PAK T20 World Cup 2026: फाइनल से बड़ा मुकाबला, कोलंबो में 70 हजार की फ्लाइट और 1.5 लाख का होटल रूम

IND vs PAK T20 World Cup 2026: फाइनल से बड़ा मुकाबला, कोलंबो में 70 हजार की फ्लाइट और 1.5 लाख का होटल रूम

IND vs PAK T20 World Cup
IND vs PAK T20 World Cup

IND vs PAK T20 World Cup 2026 : रविवार, 15 फरवरी 2026 को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का महामुकाबला खेला जाना है। इसे फाइनल से भी बड़ा मैच कहा जा रहा है। क्रिकेट की दुनिया में यह सिर्फ खेल नहीं, बल्कि करोड़ों की कमाई का मौका बन जाता है। मुकाबला श्रीलंका में हो रहा है और इसका असर सीधे वहां की अर्थव्यवस्था पर दिख रहा है। होटल, ट्रैवल एजेंसियां और एयरलाइंस सबकी चांदी हो गई है।

मैच की तारीख तय होते ही मुंबई से कोलंबो के लिए हवाई किराया अचानक आसमान छूने लगा। जो टिकट कुछ दिन पहले तक करीब 10 हजार रुपये में मिल रही थी, वह 70 हजार रुपये से ऊपर पहुंच गई। वापसी का किराया भी 75 हजार रुपये तक जा पहुंचा।

IND vs PAK T20 World Cup

जिन फैंस ने पहले से टिकट बुक कर ली थी, उन्हें भी सामान्य दिनों से कई गुना ज्यादा भुगतान करना पड़ा। भारत-पाक मुकाबले की मांग इतनी अधिक रहती है कि एयरलाइंस किराए बढ़ाने में देर नहीं लगातीं। कोलंबो में 14 और 15 फरवरी की रात के लिए प्रीमियम होटलों के कमरे 1 लाख से 1.5 लाख रुपये प्रति रात तक पहुंच गए। सामान्य दिनों में 40 से 50 हजार रुपये में मिलने वाले कमरे दोगुने-तिगुने दाम पर बुक हुए। कई होटल पूरी तरह फुल हो चुके हैं। मैच देखने पहुंचे फैंस के लिए यह मुकाबला सिर्फ टिकट का नहीं, बल्कि जेब का भी इम्तिहान बन गया है।

ICC के लिए सोने की खान

भारत-पाकिस्तान मैच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी International Cricket Council के लिए सबसे ज्यादा कमाई वाला इवेंट माना जाता है। एक अनुमान के मुताबिक, ऐसे एक मुकाबले की कमर्शियल वैल्यू 1800 से 2200 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। विज्ञापन, स्पॉन्सरशिप और ब्रॉडकास्ट डील सब इस एक मैच के इर्द-गिर्द घूमते हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड Board of Control for Cricket in India वैश्विक क्रिकेट राजस्व में सबसे बड़ा हिस्सेदार है। भारत से जुड़ा मैच होने पर कमाई कई गुना बढ़ जाती है। 2024-27 के मीडिया राइट्स चक्र में ब्रॉडकास्टर्स ने करीब 3 बिलियन डॉलर का निवेश किया है और उनकी नजर ऐसे हाई-वोल्टेज मुकाबलों पर टिकी रहती है। साफ है कि यह मैच सिर्फ मैदान पर नहीं, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी बड़ा खेल साबित हो रहा है।

Read More : T20 World Cup का सबसे यादगार मुकाबला, इन दो टीमों के बीच मैच

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?