Home » स्पोर्ट्स » IND vs PAK: भारत की जीत से कोलंबो में जश्न, पाकिस्तान में टूटा टीवी; हार के बाद फैन का गुस्सा वायरल

IND vs PAK: भारत की जीत से कोलंबो में जश्न, पाकिस्तान में टूटा टीवी; हार के बाद फैन का गुस्सा वायरल

IND vs PAK
IND vs PAK

IND vs PAK : कोलंबो के मैदान पर भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि पाकिस्तान की बल्लेबाजी टिक ही नहीं पाई। मुकाबले में 61 रन की हार ने पाकिस्तानी खेमे को झकझोर कर रख दिया। जहां एक ओर भारतीय समर्थक जीत का जश्न मना रहे थे, वहीं पाकिस्तान में माहौल बिल्कुल उलट नजर आया। हार का दर्द कुछ फैंस से सहा नहीं गया और उसका नजारा सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ गया।

मैच खत्म होने के कुछ ही देर बाद एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैलने लगा। इसमें एक पाकिस्तानी फैन हाथ में बल्ला लेकर अपने घर के टीवी पर टूट पड़ता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो वकार आजम नाम के शख्स ने साझा किया।

IND vs PAK: भारत की जीत से कोलंबो में जश्न

उसने कैप्शन में लिखा कि भारत से हार बर्दाश्त नहीं हुई और गुस्से में टीवी तोड़ दिया। वीडियो में गुस्सा साफ झलक रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने इसे अतिशयोक्ति बताया तो किसी ने इसे खेल भावना के खिलाफ कहा। यह पहली बार नहीं है जब भारत से हार के बाद पाकिस्तान में टीवी तोड़े जाने की खबरें सामने आई हों। बड़े मुकाबलों में जब भी पाकिस्तान की टीम दबाव में बिखरती है, कुछ कट्टर समर्थक अपनी नाराजगी इस तरह जाहिर करते रहे हैं। एक यू-ट्यूब शो के दौरान भी लाइव चर्चा में फैन द्वारा टीवी तोड़ने का वीडियो सामने आया। हालांकि समझदार क्रिकेट प्रेमी इसे भावनाओं पर काबू न रख पाने की प्रतिक्रिया मानते हैं।

भारत का दबदबा कायम

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो टी20 विश्व कप में भारत का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 8 में भारतीय टीम विजयी रही है। पाकिस्तान को सिर्फ एक बार जीत नसीब हुई। खासकर 2021 के बाद से हर विश्व कप भिड़ंत में भारत ने बाजी मारी है। यही वजह है कि हर नए मैच के साथ पाकिस्तान पर दबाव और बढ़ जाता है। कोलंबो की यह हार भी उसी सिलसिले की एक और कड़ी बन गई।

Read More : IND vs PAK T20 World Cup 2026: फाइनल से बड़ा मुकाबला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?