Home » बिजनेस » Income Tax में बड़ा तोहफा, मील कूपन और फूड वाउचर पर अब सालाना 1.05 लाख रुपये तक छूट

Income Tax में बड़ा तोहफा, मील कूपन और फूड वाउचर पर अब सालाना 1.05 लाख रुपये तक छूट

Income Tax
Income Tax

Income Tax : कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। ड्राफ्ट इनकम टैक्स रूल्स, 2026 के मुताबिक अब मील कूपन, मील वाउचर, सोडेक्सो/प्लक्स फूड कार्ड और ऑफिस कैंटीन में सब्सिडी वाले खाने पर टैक्स छूट बढ़ाई गई है। पहले यह छूट सिर्फ 50 रुपये प्रति मील तक थी। इसका मतलब था कि अगर किसी कर्मचारी को दिन में दो बार 50 रुपये का खाना मिलता, तो कुल 100 रुपये पर टैक्स नहीं लगता था। अब यह सीमा बढ़ाकर 200 रुपये प्रति मील कर दी गई है।

200 रुपये की लिमिट सुनने में बड़ी नहीं लगती, लेकिन कैलकुलेशन से पता चलता है कि इससे कर्मचारियों को सालाना 1,05,600 रुपये तक की टैक्स छूट मिल सकती है। इसका मतलब यह है कि कर्मचारियों की सालाना टेक-होम सैलरी में अप्रत्यक्ष बढ़ोतरी होगी।

Income Tax में बड़ा तोहफा

मिली जानकारी के मुताबिक, यदि कर्मचारी दिन में दो मील खाते हैं और 22 वर्किंग डेज़ मान लिए जाएं, तो:

200 रुपये × 2 मील × 22 दिन = 8,800 रुपये प्रति माह

8,800 × 12 महीने = 1,05,600 रुपये प्रति साल
इस तरह कर्मचारियों को टैक्स में बड़ी राहत मिलने वाली है।

पुराने टैक्स सिस्टम की तुलना

पहले की व्यवस्था में मील कूपन और फूड वाउचर पर केवल सीमित 50 रुपये प्रति मील की छूट थी। इसका मतलब था कि कर्मचारियों को ज्यादा लाभ नहीं मिलता था। नए ड्राफ्ट टैक्स रूल्स में यह सीमा बढ़ाई गई है, जिससे कर्मचारियों के लिए पर्क्स और भत्तों का मूल्यांकन अधिक फायदेमंद हो गया है। ड्राफ्ट टैक्स रूल्स, 2026 अभी संसद से पास होने हैं। इस प्रस्तावित बदलाव के लागू होने के बाद ही कर्मचारियों को यह सालाना 1.05 लाख रुपये तक की छूट मिल पाएगी। फाइनल नियमों और नोटिफिकेशन के आधार पर ही ये लाभ निश्चित होंगे।

विश्लेषकों की राय

विश्लेषक मानते हैं कि यह बदलाव कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी में अप्रत्यक्ष बढ़ोतरी के साथ-साथ कार्यालय में मिलने वाले पर्क्स को ज्यादा आकर्षक बनाएगा। कंपनियां भी इस बदलाव से कर्मचारियों के लिए फ्रिंज बेनिफिट्स को बढ़ाने के लिए उत्साहित हो सकती हैं।

Read More : TCS के मार्केट कैप में आई गिरावट, ICICI बैंक ने छोड़ा पीछे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?